अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह सुबह 9:00 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार के आगमन के साथ शुरू होगा। समारोह के सुचारू संचालन और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रांची पुलिस द्वारा विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
बड़े वाहनों पर प्रतिबंध
गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में सभी बड़े वाहनों (ट्रक, बस आदि) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले बड़े वाहन निम्नलिखित निर्धारित स्थानों तक ही पहुंच सकेंगे :
- कांके से रांची (बोड़ेया मार्ग) → बोड़ेया
- चाईबासा-खूंटी से रांची → बिरसा चौक
- गुमला-सिमडेगा से रांची (अरगोड़ा मार्ग) → कटहल मोड़
- गुमला-सिमडेगा से रांची → आईटीआई बस पड़ाव
- जमशेदपुर से रांची → दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
- जमशेदपुर से रांची (सदाबहार चौक मार्ग) → सदाबहार चौक
- कांके-पतरातू से रांची → लॉ यूनिवर्सिटी
- बुटी मोड़ से कोकर (बरियातु मार्ग) → बुटी मोड़
- बुटी मोड़ से कोकर (खेलगांव मार्ग) → खेलगांव चौक
- तिलता चौक रिंग रोड से पिस्का मोड़ → पंडरा बाजार
VVIP/अतिथियों के लिए निर्धारित मार्ग
- राज्यपाल संतोष गंगवार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, सांसद/विधायक : एटीआई मोड़ → सिद्धू-कान्हू पार्क मोड़ → डॉ. श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय मोड़ → राजकीय गेस्ट हाउस से बायां मोड़ लेकर VVIP प्रवेश द्वार तक।
- केंद्र/राज्य सरकार के पदाधिकारी: हॉटविप चौक → एटीआई मोड़ → रणधीर वर्मा चौक → डीसी आवास चौक → कार्यक्रम स्थल।
पार्किंग व्यवस्था
| क्र.सं. | वाहन/व्यक्ति का प्रकार | पार्किंग स्थल |
| 1 | राज्यपाल महोदय का कारकेड | मुख्य मंच के पीछे |
| 2 | VVIP वाहन | मुख्य मंच के पीछे |
| 3 | पदाधिकारियों के वाहन | मंच के पश्चिम, नीलाबर-पिताम्बर पार्क (ऑक्सीजन पार्क) के बगल |
| 4 | नारंगी पासयुक्त वाहन | मुख्य मंच से पश्चिम बने पार्किंग स्थल |
| 5 | हरा पासयुक्त वाहन | बापू वाटिका के सामने |
| 6 | मीडिया कर्मियों के वाहन | हॉकी स्टेडियम के उत्तर, बापू वाटिका के सामने, आर्मी ग्राउंड से सटा |
| 7 | सामान्य वाहन | टीआरआई के सामने मैदान स्थित |
ड्रॉप गेट में वाहनों का प्रवेश
केवल विशिष्ट वाहनों को ही निर्धारित ड्रॉप गेट से प्रवेश की अनुमति होगी :
- ड्रॉप गेट 01, 03, 05, 07 : VIP/पदाधिकारी/मीडिया
- ड्रॉप गेट 11 : राज्यपाल/VVIP कारकेड
- अन्य ड्रॉप गेट (02, 04, 06, 08, 09, 10, 12, 13, 14, 15): सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित।
महत्वपूर्ण निर्देश :
- डीसी आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक कोई पार्किंग नहीं होगी।
- रांची कॉलेज मोड़ से VVIP एंट्री गेट तक पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
- शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
रांची ट्रैफिक एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस के दिन अनावश्यक रूप से मोरहाबादी मैदान क्षेत्र की ओर न आएं और जारी एडवाइजरी का पालन करें ताकि यातायात सुगम बना रहे। समारोह में शामिल होने वाले लोगों को पास के अनुसार ही पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें : T-20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश के जगह इस देश की एंट्री लगभग तय

