Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 05:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गढ़वा में नीति आयोग समीक्षा : स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में 100% सुधार का लक्ष्य
झारखंड

गढ़वा में नीति आयोग समीक्षा : स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में 100% सुधार का लक्ष्य

February 2, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गढ़वा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में नीति आयोग के तहत आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले और प्रखंडों की डेल्टा रैंकिंग सुधारने के लिए नीति आयोग के 49 प्रमुख सूचकांक और स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि के 6 मुख्य सूचकांकों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अगले ढाई माह का लक्ष्य

डीसी दिनेश यादव ने स्पष्ट किया कि 28 जनवरी से अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि से जुड़े सभी पैरामीटर्स पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “सभी संबंधित अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि गढ़वा जिला किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे।”

स्वास्थ्य और पोषण पर जोर

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के ANC पंजीकरण, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और MTC केंद्रों के संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पशुपतिनाथ मिश्रा, उप विकास आयुक्त ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगी। धीरज प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को पूरक पोषाहार के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं

विद्यालयों में पेयजल, विद्युतीकरण, शौचालय, बच्चों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक और साइकिल वितरण को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। कृषि क्षेत्र में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, माइक्रो व डीप इरिगेशन, फसल बीमा और स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराने की समय-सीमा तय की गई है।

मंझिआंव प्रखंड पर विशेष नजर

आकांक्षी प्रखंड मंझिआंव में ‘ब्लॉक संपूर्णता अभियान’ के तहत कम प्रदर्शन वाले सूचकांकों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
उपायुक्त ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप की जांच और लो बर्थ वेट बेबी जैसी समस्याओं में सुधार कर प्रखंड की रैंकिंग बेहतर की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, नीति आयोग के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सभी आकांक्षी प्रखंड के फेलो एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : हमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, गांवों से चल रही : सीएम हेमंत सोरेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, गांवों से चल रही : सीएम हेमंत सोरेन
Next Article चांदी 1.80 लाख से नीचे जाएगी या नहीं… जानें एक्सपर्ट की राय

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.