अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : 2 फरवरी, सोमवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के भाव में 17 हजार रुपये से ज्यादा की टूट दर्ज की गई है। इस समय 1 किलो चांदी का ताजा भाव 2,48,250 रुपये प्रति किलो चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से चांदी के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले कहां पहुंच गया था भाव
जानकारी के मुताबिक 30 फरवरी को चांदी का भाव करीब 4 लाख रुपये से गिरकर 2.90 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गया था।
इसके बाद से ही चांदी में लगातार दबाव बना हुआ है।
आज का लेटेस्ट सिल्वर प्राइस
2 फरवरी को चांदी में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
आज का भाव: 2,48,250 रुपये प्रति किलो
अब तक का लो लेवल: 2,43,645 रुपये प्रति किलो
अब तक का हाई लेवल: 2,67,501 रुपये प्रति किलो
आपके शहर में 1 किलो चांदी का भाव
| शहर | चांदी की कीमत |
|---|---|
| पटना | ₹2,46,820 |
| जयपुर | ₹2,46,920 |
| कानपुर | ₹2,47,020 |
| लखनऊ | ₹2,43,570 |
| भोपाल | ₹2,43,770 |
| इंदौर | ₹2,43,770 |
| चंडीगढ़ | ₹2,43,510 |
| रायपुर | ₹2,43,410 |
कहां सबसे सस्ती और कहां सबसे महंगी चांदी
ऊपर दिए गए रेट के मुताबिक आज रायपुर में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है।
यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,43,410 रुपये है।
वहीं कानपुर में चांदी सबसे महंगी है।
यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,47,020 रुपये चल रही है।
आगे कितना गिर सकता है चांदी का दाम
कमोडिटी एक्सपर्ट Ajay Kedia के मुताबिक, चांदी के लिए 2,26,526.8 रुपये प्रति किलो यानी 70 डॉलर प्रति आउंस का सपोर्ट बना हुआ है।
इसके अलावा अगला मजबूत सपोर्ट 56 डॉलर प्रति आउंस के आसपास बताया गया है, जो भारतीय बाजार में करीब 1,81,221.5 रुपये प्रति किलो के बराबर है।
एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा हालात में चांदी के दाम 1.80 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे जाने की संभावना नहीं है।
इसे भी पढ़ें : हमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, गांवों से चल रही : सीएम हेमंत सोरेन

