Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 09:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक इनकार, इंतकाम की आग और आठ लोगों की दरिंदगी… जानें
Headlines

एक इनकार, इंतकाम की आग और आठ लोगों की दरिंदगी… जानें

February 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : 25 जनवरी की रात हरलाडीह ओपी क्षेत्र की सड़कें सामान्य थीं, गांव में मेला लगा था, रौशनी थी, हंसी थी। लेकिन इसी रौशनी के पीछे एक ऐसा अंधेरा पल रहा था, जिसने दो मासूम जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया। दो आदिवासी नाबालिग बच्चियां, जिनकी दुनिया अभी सपनों और भरोसे से भरी होनी चाहिए थी, उसी रात हैवानियत का शिकार बना दी गईं। एक इनकार और चुप्पी ने आठ लोगों को इस हद तक दरिंदा बना दिया कि सभी ने मिलकर दोनों बच्चियों के साथ महापाप किया। दोनों को नोंचा-खरोंचा, आबरू तार-तार कर दी।

अंधेरे में डूबी चीखें, कोई सुनने वाला नहीं

घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि बच्चियां कुछ समझ ही नहीं पाईं। चारों ओर अंधेरा था। चेहरे धुंधले थे। डर इतना गहरा था कि आवाज गले में ही अटक गई। जब सब कुछ खत्म हुआ, तो बचा सिर्फ सन्नाटा। ऐसा सन्नाटा, जो गांव की हर गली में फैल गया।

Advertisement Advertisement

पुलिस के सामने खड़ी सबसे बड़ी दीवार

घटना के बाद जब पुलिस तक बात पहुंची, तो केस पूरी तरह ब्लाइंड था। पीड़िताएं सदमे में थीं। उन्होंने साफ कहा कि अंधेरा होने की वजह से पहचान मुश्किल है, लेकिन सामने आने पर पहचान लेंगी। कोई नाम नहीं। कोई चेहरा नहीं। कोई सीधा सुराग नहीं। यह वह स्थिति थी, जहां अक्सर केस ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।

एसपी की बेचैनी और रात-दिन चलती जांच

गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इस केस को सिर्फ एक फाइल नहीं माना। उन्होंने खुद निगरानी शुरू की। डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। दिन में पूछताछ, रात में रणनीति। घटनास्थल से लेकर जतरा स्थल तक, हर कदम को दोबारा खंगाला गया। पुलिस हर दिन देर रात तक काम करती रही, लेकिन हाथ खाली ही रहता।

जब चुप्पी ने खोला सबसे खौफनाक राज

महिला पुलिसकर्मियों ने धैर्य और संवेदना के साथ पीड़िताओं से बात करनी शुरू की। धीरे-धीरे डर की परतें खुलीं। इसी बातचीत में एक नाम पहली बार सामने आया… एक एक्स बॉयफ्रेंड। घटना से पहले मेला में उसकी मौजूदगी। पीड़िता का उसे पहचानने से इनकार और उसी पल जन्म लेती बदले की आग।

बदले की आग में जलाई गई मासूमियत

पुलिस जांच में सामने आया कि एक्स बॉयफ्रेंड खुद नाबालिग था। उसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए साथियों को उकसाया। एक किशोर की नाराजगी ने आठ लोगों को अपराधी बना दिया। यह कोई अचानक हुआ अपराध नहीं था, बल्कि रची गई साजिश थी। यही सच इस केस को और ज्यादा डरावना बना देता है।

जब कड़ी मेहनत रंग लाई

तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस साजिश तक पहुंची। राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, संजय टुडू और सोहन टुडू को गिरफ्तार किया गया। चार किशोरों को बाल संरक्षण कानून के तहत निरुद्ध किया गया। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : “पलामू से रांची और रांची से पटना तक AK-47 रेडी है”, कुख्यात आजाद का पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्क्रूटनी के बाद रांची मेयर पद के 19 प्रत्याशी मैदान में, कौन-कौन… जानें
Next Article बरही ज्वेलरी लूट कांड में बड़ा अपडेट… जानें क्या

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.