Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 04:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस की ऑस्ट्रेलिया में बड़ी डील… जानें क्या
Headlines

भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस की ऑस्ट्रेलिया में बड़ी डील… जानें क्या

February 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिलायंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय हेल्थ बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस सौदे के जरिए कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार में कदम रखा है और अपने वैश्विक विस्तार को नई दिशा दी है। यह डील ऐसे समय पर हुई है जब हेल्थ और फिटनेस से जुड़े पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रिलायंस इस ट्रेंड का फायदा उठाना चाहती है।

पैट कमिंस से जुड़ा PACE ड्रिंक भारत में होगा लॉन्च

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत रिलायंस, गुडनेस ग्रुप के प्रमुख ब्रांड नेक्सबा और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर तैयार किए गए हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड PACE को भारत समेत कई नए बाजारों में उतारेगी। कंपनी का मानना है कि इससे उसके हेल्थ फोकस्ड ड्रिंक्स पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी और युवाओं के बीच ब्रांड की पकड़ मजबूत होगी।

RCPL का लक्ष्य, भारत से वैश्विक एफएमसीजी ब्रांड बनना

RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी को एक वैश्विक एफएमसीजी ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी मजबूत सप्लाई चेन और वितरण नेटवर्क के जरिए इन ब्रांडों को भारत और अन्य बाजारों में बड़े स्तर पर उपलब्ध कराएगी। उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्य बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद किफायती दाम पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है।

पहले से कई देशों में मौजूद है RCPL

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स पहले ही यूएई, कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में रसकिक और सन क्रश जूस, जीरो शुगर कार्बोनेटेड पेय और हर्बल ब्रांड शून्य जैसे उत्पाद शामिल हैं। अब ऑस्ट्रेलिया में निवेश के बाद कंपनी अपने ग्लोबल नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है।

पांच साल में 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचने का लक्ष्य

गुडनेस ग्रुप के संस्थापक ट्रॉय डगलस ने कहा कि रिलायंस के साथ साझेदारी से कंपनी को वैश्विक विस्तार में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सिडनी स्थित गुडनेस ग्रुप पहले से 21 से अधिक देशों में अपने हेल्थ ड्रिंक्स उपलब्ध कराता है। इसके प्रमुख उत्पादों में नेक्सबा गट हेल्थ ड्रिंक, BISON प्रोटीन पेय, GOOD BREKKIE लिक्विड ब्रेकफास्ट और PACE हाइड्रेशन ड्रिंक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : रिलायंस बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा हब, 100 एफिल टावर जितना लगा चुका स्टील

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआस्था के दरबार में सीएम हेमंत और कल्पना की 20वीं सालगिरह… जानें
Next Article 22 साल पहले लूटे ग्रेनेड और हथियार मिले, कहां छुपा रखा था नकसलियों ने… जानें

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.