Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में 60 साल का बुजुर्ग बना रहा था मौ’त का सामान, कैसे खुला राज… जानें
Headlines

राजधानी में 60 साल का बुजुर्ग बना रहा था मौ’त का सामान, कैसे खुला राज… जानें

February 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अनगड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने सीताडीह गांव में चल रहे अवैध हथियार बनाने और बेचने के धंधे का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 19 तैयार देशी बंदूक, 4 अर्धनिर्मित हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। इस मामले में 60 साल के नारायण लोहरा को गिरफ्तार किया गया है। वह अनगड़ा के सीताडीह गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुद माना कि वह घर में ही हथियार बनाकर बेचता था।

शाम की सूचना, रात में छापा

रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि 6 फरवरी की शाम करीब 6:40 बजे पुलिस को खबर मिली थी कि सीताडीह गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर तुरंत टीम बनाई गई। सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में और अनगड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर रविन्द्रनाथ सिंह की अगुवाई में टीम गांव पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए संदिग्ध के घर पर छापा मारा।

घर के अंदर चल रही थी ‘छोटी फैक्ट्री’

छापेमारी के दौरान जो नजारा सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। घर के अंदर से 10 तैयार सिंगल बैरल देशी बंदूक मिलीं। इसके अलावा घर के पीछे एल्वेस्टर के नीचे 9 और तैयार हथियार छिपाकर रखे गए थे। यहीं नहीं, 4 अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए। जब पुलिस ने लाइसेंस या कोई वैध कागजात मांगे तो आरोपी कुछ भी नहीं दिखा सका।

कबूल किया अवैध धंधा

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान नारायण लोहरा ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से हथियार बनाकर बेचता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह ये हथियार किन लोगों को सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

अनगड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

राजधानी में 60 साल का बुजुर्ग बना रहा था मौत का सामान, कैसे खुला राज, बता गया रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर… जानें pic.twitter.com/sm55tbYrBY

— News Samvad (@newssamvaad) February 7, 2026

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में इंस्पेक्टर रविन्द्रनाथ सिंह, थानेदार गौतम कुमार रजवार, एसआई अनिल कुमार मेहता और एएसआई विजय कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद के चर्चित डॉक्टर ह’त्याकांड का राज खुला गढ़वा में… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऔरंगाबाद के चर्चित डॉक्टर ह’त्याकांड का राज खुला गढ़वा में… जानें
Next Article डीसी मनीष की दो टूक- निष्पक्ष चुनाव में कोई समझौता नहीं

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.