अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के टाटीसिल्वे इलाके में शाम करीब 4:30 बजे सड़क हादसे ने सभी को सकते में डाल दिया। सूर्य मंदिर के पुजारी निरंजन पाण्डेय (45) अपनी अपाची बाइक से बैंक मोड़ की तरफ जा रहे थे, तभी एक CNG ट्रक (JH01FJ 8799) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में निरंजन मौके पर ही घायल होकर जीवन और मौत की जंग हार गए।
हेलमेट भी नहीं बचा सके हादसे से
जानकारी के अनुसार, निरंजन हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया और उनकी जान नहीं बच सकी।
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
खबर मिलते ही टाटीसिल्वे पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ऑटो में डालकर ले जाने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और शव को ऑटो से उतार कर सड़क जाम कर दिया। रांची-पुरूलिया मार्ग और खेलगांव मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। लोगों ने बैंक मोड़ को बांस और हाईड्रा से घेरकर जाम कर रखा था।

मांगें: मुआवजा और नौकरी
भीड़ ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। वहीं, CNG चालक को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बाहर निकालकर थाना ले गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।
परिवार पर गहरा सदमा
निरंजन पाण्डेय के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी की शादी होने वाली थी। लोग अब इस व्यस्त मार्ग पर फाइबर ब्रेकर लगाकर वाहन गति धीमी करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
इसे भी पढ़ें : रैश ड्राइविंग और गुंडई करने वालों की निकलेगी हेकड़ी, SSP ने कर ली तैयारी

