Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब छात्रवृत्ति अटकी तो थम गई पढ़ाई की रफ्तार, तारीख बढ़ने से लौटी मुस्कान
झारखंड

जब छात्रवृत्ति अटकी तो थम गई पढ़ाई की रफ्तार, तारीख बढ़ने से लौटी मुस्कान

February 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : किसी के लिए छात्रवृत्ति सिर्फ एक सरकारी योजना हो सकती है, लेकिन झारखंड के हजारों छात्रों के लिए यही उनके सपनों की डोर है। फीस भरने से लेकर किताबें खरीदने तक, सब कुछ इसी रकम पर टिका होता है। ऐसे में जब ई-कल्याण पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (सत्र 2024-25) के आवेदन अटक गए, तो कई घरों में चिंता का माहौल बन गया। अब विभाग की ओर से आवेदन सुधार और डीएनओ वेरिफिकेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। इस फैसले ने छात्रों और उनके परिवारों के चेहरों पर फिर से उम्मीद की चमक लौटा दी है।

“अगर छात्रवृत्ति नहीं मिली तो पढ़ाई छूट जाएगी”

गिरिडीह की रहने वाली बीए की एक छात्रा है। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। वह बताती है, “फॉर्म भर दिया था, लेकिन पोर्टल में गलती सुधारने का ऑप्शन ठीक से काम नहीं कर रहा था। बार-बार साइबर कैफे के चक्कर लगा रही थी। डर लग रहा था कि अगर छात्रवृत्ति नहीं मिली तो कॉलेज की फीस कैसे भरेंगे।” उस जैसी हजारों छात्राएं और छात्र इसी चिंता से जूझ रहे थे। कई छात्रों के दस्तावेज अपलोड नहीं हो पा रहे थे, तो कहीं डीएनओ स्तर पर वेरिफिकेशन अटक गया था। समय सीमा नजदीक आने से घबराहट और बढ़ रही थी।

शिकायतों की बाढ़ और बढ़ता दबाव

छात्रहित सर्वोपरि मंच (प्रदेश इकाई, झारखंड) के पास अलग-अलग जिलों से लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। अभिभावक फोन कर रहे थे, छात्र सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बता रहे थे। संगठन के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर तिथि बढ़ाने की मांग रखी। उनका कहना था कि तकनीकी खामियों की सजा छात्रों को नहीं मिलनी चाहिए।

बढ़ी तारीख, लौटी राहत

आखिरकार विभाग ने तिथि विस्तार का आदेश जारी कर दिया।

  • आवेदन में सुधार (Edit Option) की अंतिम तिथि अब 10 मार्च 2026
  • DNO स्तर पर वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि अब 14 मार्च 2026

यह खबर फैलते ही छात्रों ने राहत की सांस ली। कई कॉलेजों में छात्र एक-दूसरे को फोन कर जानकारी देने लगे। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने इसे बड़ी राहत बताया।

“यह सिर्फ तारीख नहीं, उम्मीद का विस्तार है”

छात्रहित सर्वोपरि मंच के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा ने कहा, “यह सिर्फ तारीख बढ़ने का मामला नहीं है। यह उन छात्रों की उम्मीद का विस्तार है, जिनकी पढ़ाई इस छात्रवृत्ति पर निर्भर है।” प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर हमजा, संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार और प्रदेश सचिव रईस अंसारी ने भी कहा कि संगठन आगे भी छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगा।

आगे की राह

हालांकि तारीख बढ़ने से राहत जरूर मिली है, लेकिन छात्रों की मांग है कि पोर्टल की तकनीकी खामियों को स्थायी रूप से ठीक किया जाए, ताकि हर साल ऐसी परेशानी न हो। फिलहाल, छात्रों के लिए यह फैसला किसी बड़ी जीत से कम नहीं। जिन घरों में पिछले कुछ दिनों से चिंता का साया था, वहां अब फिर से पढ़ाई और भविष्य की बातें हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें : दो साल की चुप्पी टूटी, छात्रहित सर्वोपरि मंच के साथ उठी छात्रों की आवाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCNG ट्रक की टक्कर से पुजारी की दर्दनाक मौ’त, सड़क पर उतरे गुस्साए लोग
Next Article राशिफल @ 13 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.