Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 01:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में मौसम का अजीब मिजाज : रात में कंबल, दिन में धूप से बेहाल लोग
Headlines

झारखंड में मौसम का अजीब मिजाज : रात में कंबल, दिन में धूप से बेहाल लोग

February 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : इन दिनों झारखंड का मौसम बिल्कुल दो रंग दिखा रहा है। एक तरफ कुछ जिलों में ऐसी ठंड पड़ रही है कि बिना स्वेटर-कंबल के काम नहीं चल रहा, तो दूसरी तरफ कुछ इलाकों में धूप इतनी तेज है कि लोग दोपहर में पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो गुमला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। वहीं चाईबासा में पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी एक ही राज्य में मौसम का बिल्कुल उल्टा मिजाज देखने को मिल रहा है।

शाम ढलते ही बढ़ रही सिहरन

मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाएं हैं। इनका असर खासकर पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और गढ़वा जैसे जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। इन इलाकों में जैसे ही सूरज ढलता है, ठंड तेजी से बढ़ जाती है। लोग शाम होते ही स्वेटर, शॉल और कंबल निकालने को मजबूर हैं। सुबह के समय भी हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मिजाज अभी करीब 10 से 12 दिनों तक बना रह सकता है।

उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह से ही चढ़ रहा पारा

दूसरी तरफ राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का अलग ही रंग है। देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और दुमका में सुबह 7 बजे के बाद ही तेज धूप निकल रही है। यहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है और लोगों को हल्के कपड़ों में ही आराम मिल रहा है। इन जिलों में सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर है, लेकिन कंबल या भारी स्वेटर की जरूरत बहुत कम पड़ रही है।

राजधानी रांची का हाल

राजधानी रांची में 20 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्का-फुल्का कुहासा दिख सकता है, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। 17 और 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री ही रह सकता है।

आपके जिला/शहर का तापमान

जिला / शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
रांची27°13°
जमशेदपुर30°16°
धनबाद30°14°
डाल्टनगंज (मेदिनीनगर)28°12°
देवघर28°15°
मैक्लूसकीगंज27°13°

इसे भी पढ़ें : सुहागरात भी नसीब नहीं, नई नवेली दुल्हन ने सोये पति पर उड़ेला खौलता तेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुहागरात भी नसीब नहीं, नई नवेली दुल्हन ने सोये पति पर उड़ेला खौलता तेल
Next Article राजधानी की ‘लाल कोठी’ में ‘बराबरी’ की पड़ताल

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.