Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोकारो में मतदान के दौरान बवाल, SDPO जख्मी
Headlines

बोकारो में मतदान के दौरान बवाल, SDPO जख्मी

February 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SDPO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bokaro : बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथ संख्या 32 पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। वोटिंग चल ही रही थी कि कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। माहौल इतना गरमा गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे चास SDPO प्रवीण सिंह भी घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रोकने गए अफसर पर ही हमला

बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में जबरन मतदान कराने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की और चास SDPO प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे, तो उन पर ही हमला कर दिया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें वे घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कुछ देर के लिए बूथ पर तनाव का माहौल बन गया था।

एसपी पहुंचे दलबल के साथ

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह तुरंत बूथ नंबर 32 पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और साफ कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों को डिटेन किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही बूथ पर हुई वीडियो रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

महिला प्रत्याशी ने भी लगाए आरोप

इस बीच वार्ड संख्या 32 की एक महिला प्रत्याशी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग गलत तरीके से वोट डलवाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट करने की कोशिश की गई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और माहौल को भटकाने की कोशिश की जा रही है।

जांच जारी, माहौल पर नजर

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बूथ पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाकी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : दो सगे भाइयों की ह’त्या से दहली राजधानी, कपड़े उतरवा कर गोलियों से भूना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो सगे भाइयों की ह’त्या से दहली राजधानी, कपड़े उतरवा कर गोलियों से भूना
Next Article रांची में पूरी तरह अलर्ट रहा सुरक्षा तंत्र, ADG ने खुद संभाल रखी थी कमान

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
राशिफल

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.