Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में पूरी तरह अलर्ट रहा सुरक्षा तंत्र, ADG ने खुद संभाल रखी थी कमान
Headlines

रांची में पूरी तरह अलर्ट रहा सुरक्षा तंत्र, ADG ने खुद संभाल रखी थी कमान

February 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ADG
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सोमवार को सीआईडी के ADG सह रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक खुद मैदान में उतरे और शहर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ रांची एसएसपी राकेश रंजन, रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह भी मौजूद रहे।

संवेदनशील इलाकों पर खास नजर

निरीक्षण के दौरान ADG ने खास तौर पर उन इलाकों का दौरा किया, जिन्हें संवेदनशील माना गया है। उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल से सीधे बातचीत की और स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। पुलिस की गश्ती व्यवस्था, क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती और बूथों के आसपास की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर डाली गई।

सुरक्षा व्यवस्था की ली गई समीक्षा

ADG मनोज कौशिक ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। किस बूथ पर कितनी फोर्स लगाई गई है, कहां अतिरिक्त जवानों की जरूरत है और किस इलाके में विशेष सतर्कता बरतनी है, इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर पर भी फोकस

चुनाव के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी चुनौती बनती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने भी प्रमुख मार्गों और मतदान केंद्रों के आसपास की व्यवस्था का जायजा लिया। कोशिश यही रही कि मतदाताओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

स्थानीय अधिकारियों की भी रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान संबंधित इलाकों के डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान भी मौके पर मौजूद रहे। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने और लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया। कुल मिलाकर मतदान दिवस पर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। प्रशासन की कोशिश साफ है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, बोले- घर से निकलें, वोट जरूर करें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोकारो में मतदान के दौरान बवाल, SDPO जख्मी
Next Article पाकुड़ में 66% से ज्यादा वोटिंग, DC-SP ने पोलिंग कर्मियों की थपथपाई पीठ

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.