Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिछले पांच साल में गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या में 29 फीसदी वृद्धि
देश

पिछले पांच साल में गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या में 29 फीसदी वृद्धि

June 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अहमदाबाद,10 जून । कोरोना प्रकोप के बीच गुजरात के लिए एक अच्छी खबर आयी है। राज्य के जिलों में रहने वाले एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच साल में शेरों की संख्या मेें 151 की वृद्धि हुई है। 2015 में जनगणना में शेरों की संख्या 523 थी। अब पांच साल बाद 2020 में शेरों की संख्या बढ़कर 674 हो गई है। शेरों की वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर प्रसन्नता जताई है।
गुजरात के आठ जिलों, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, पोरबंदर, राजकोट और सुरेंद्रनगर में शेर की दहाड़ गूंजती है। शेर गुजरात का गौरव हैं। वन विभाग ने 05 जून को पूनम दिवस पर 24 घंटे के लिए सिंह अवलोकन किया गया। यह अवलोकन पिछले सात वर्षों से वन विभाग हर पूनम दिवस पर करता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शेरों की विचरण सीमा भी 30,000 वर्ग किमी तक बढ़ गई है। 2015 में यह 22,000 वर्ग किमी की तुलना में 36 फीसदी की वृद्धि हुई है। एक अधिकार ने बताया कि 2001 की तुलना में शेरों की आबादी दोगुनी हो गई है, जबकि इसके पैरों के निशान 400 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
कहा जाता है कि जूनागढ़ के नवाबों ने शेरों के प्रजनन पर काम शुरू किया था। तब से गुजरात में शेरों की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। इससे पहले शेरों की गिनती 2015 में हुई थी, जब आबादी 27 फीसदी बढ़ी थी। 2015 की जनगणना के अनुसार, गुजरात के आठ जिलों में 523 शेर रहते थे। वर्ष 2020 की गणना में पूरे क्षेत्र में 161 वयस्क नर शेर, 260 मादा शेर हैं। 45 नर शेर, 49 मादा शेर और 22 अज्ञात मादा किशोरावस्था में हैं। इसके अलावा शेर के शावकों की संख्या 137 है। इस प्रकार कुल 674 शेर हैं। शेरों की गणना हर पांच साल में की जाती है। 1990 से 2020 तक हर पांच साल में शेरों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 1990 में केवल 284 शेर थे। इसके बाद 1995 की गणना में 304, 2001 में 327, 2005 में 359, 2010 में 411 और 2015-523 शेरों की गिनती हुई थी। इस साल शेरों की गणना में 674 शेर गिने गए।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि ‘गुजरात के गिर फोरेस्ट में रहने वाले एशियाई शेरों की आबादी करीब 29 प्रतिशत बढ़ी है। उनके रहने का दायरा भी 36 प्रतिशत बढ़ा है। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई दी है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमिताभ बच्चन की पहल पर विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे प्रवासी श्रमिक
Next Article सुप्रीम कोर्ट – आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.