Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमिताभ बच्चन की पहल पर विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे प्रवासी श्रमिक
देश

अमिताभ बच्चन की पहल पर विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे प्रवासी श्रमिक

June 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ, 11 जून । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की पहल पर मुंबई में फंसे प्रवासी कामगारों को लेकर गुरुवार को विशेष विमान राजधानी पहुंचा। यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद इन लोगों के चेहरे पर सुकून का भाव देखने को मिल रहा था। हवाई अड्डे से बाहर आए कामगारों ने अपनी इस सुखद यात्रा और सुरक्षित वापसी के लिए अमिताभ बच्चन का दिल से आभार जताया। 

इस फ्लाइट से मुंबई से 180 प्रवासी यहां पहुंचे हैं। प्रवासी कामगारों ने कहा कि अमिताभ बच्चन की वजह से न केवल वे अपने घर पहुंच गए, बल्कि उन्हें पहली बार हवाई जहाज में बैठकर यात्रा करने का मौका भी मिला। इस मदद को वह जीवन भर याद रखेंगे। इन लोगों ने बताया कि पहले इन्हें पता चला कि अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों को बस से भेजने का इंतजाम किया है। बाद में बस कैंसल हो गई। फिर ट्रेन से भेजने की बात हुई। लेकिन, वह व्यवस्था भी नहीं हो सकी। इसके बाद पीर मकदूम शाह दरगाह ट्रस्ट के लोगों ने संपर्क किया और बताया कि अमिताभ बच्चन विशेष विमान से उनकी घर वापसी करायेंगे। इससे उनमें वापसी की उम्मीद जगी और आखिरकार अब वह अपने घरों में पहुंच रहे हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन की पहल पर 187 कामगारों को लेकर इंडिगो का बोईंग विमान बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतर चुका है। यहां उतरने वाले कामगारों ने भी अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने बुधवार को मुंबई से अपने गृह जनपद प्रयागराज के लिए भी 151 प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को रवाना किया। यहां हवाई अड्डे पर उतरे कई कामगार तो ऐसे थे, जिन्होंने हवाई चप्पल पहन रखी थी। इनके चेहरे पर पर प्रसन्नता का भाव झलक रहा था और इन्होंने भी इस मदद के लिए अमिताभ बच्चन का आभार जताया। यहां पहुंचे कामगार प्रयागराज सहित आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, कौशाम्बी आदि जिलों के मूल निवासी थे।
वहीं अमिताभ बच्चन की पहल पर मुंबई में फंसे 354 प्रवासी कामगार भी बुधवार को दो अलग-अलग विमानों से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। 174 श्रमिकों को लेकर एक विमान दोपहर और 180 श्रमिकों को लेकर दूसरा विमान शाम को पहुंचा। वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली और सुलतानपुर समेत कई जिलों के इन श्रमिकों ने अमिताभ बच्चन व उनके सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार जताया। एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को उनके जनपदों के लिए रवाना किया गया।
अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले कुछ प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए मुम्बई से उनके घर उत्तर प्रदेश भेजा था। इस बार वह मुम्बई से स्पेशल ट्रेन के जरिए प्रवासी कामगारों को उनके जनपदों में भेजने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन ट्रेन के संचालन में समस्या होने की वजह से उन्होंने अपने सहयोगी ट्रस्ट के साथ मिलकर पूरा विमान बुक कराते हुए प्रवासियों को सुरक्षित भेजने की व्यवस्था की। इससे पहले अभिनेता सोनू सूद भी कई राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के कामगारों की निजी खर्च पर सुरक्षित वापसी करा चुके हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू के जन्मदिन पर तेजस्वी ने की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
Next Article पिछले पांच साल में गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या में 29 फीसदी वृद्धि

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.