Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 March, 2026 • 12:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में अब ऑनलाइन पहुंचेगा कोर्ट का सम्मन, तैयारी शुरू
Headlines

झारखंड में अब ऑनलाइन पहुंचेगा कोर्ट का सम्मन, तैयारी शुरू

March 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप न्यायिक प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और अहम पहल की गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को ई-सम्मन एप्लिकेशन लागू करने की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत हर जिले में एक नोडल पदाधिकारी यानी डिस्ट्रिक्ट एडमिन नामित किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के डीआईजी सह सीसीटीएनएस के नोडल पदाधिकारी कार्तिक एस की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी सहित राज्य के सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिले में एक नोडल पदाधिकारी नामित करें और उनका विवरण निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएं।

ई-सम्मन एप्लिकेशन से आसान होगी पूरी प्रक्रिया

जारी आदेश में बताया गया है कि नए आपराधिक कानूनों के तहत अदालत से सम्मन जारी होने से लेकर उसकी तामिला तक की पूरी प्रक्रिया को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से करने की योजना है। इसके लिए National Informatics Centre (एनआईसी), नई दिल्ली ने ई-सम्मन एप्लिकेशन तैयार किया है। इस एप्लिकेशन के जरिए कोर्ट से जारी होने वाले सम्मन की जानकारी डिजिटल तरीके से सीधे संबंधित थाने तक पहुंचेगी। साथ ही सम्मन की तामिला यानी सर्विस की पूरी प्रक्रिया भी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। इससे कागजी कामकाज कम होगा और पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी हो सकेगी।

Advertisement Advertisement

नोडल पदाधिकारी बनाएंगे थानों के यूजर आईडी

निर्देश में साफ कहा गया है कि जिला स्तर पर नामित किए जाने वाले नोडल पदाधिकारी का सबसे पहले यूजर आईडी बनाया जाएगा। इसके बाद वही अधिकारी अपने जिले के सभी थानों के पदाधिकारियों के लिए यूजर आईडी तैयार करेंगे। इन्हीं यूजर आईडी के माध्यम से थाने स्तर पर ई-सम्मन एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा और सम्मन से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

8 मार्च तक भेजनी होगी जानकारी

डीआईजी सह सीसीटीएनएस के नोडल पदाधिकारी Kartik S ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिले में नोडल पदाधिकारी नामित कर उनका पूरा विवरण निर्धारित प्रपत्र में भरें। यह जानकारी 8 मार्च 2026 की अपराह्न तक ईमेल आईडी spmucctnsjharkhand@gmail.com पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, तफ्तीश में जुटी DSP की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, तफ्तीश में जुटी DSP की टीम
Next Article कोयला कारोबारी सहित दो की खौफनाक मौ’त से दहला हजारीबाग

Related Posts

Headlines

मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से… और उजड़ गया संसार

March 10, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026
Headlines

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से… और उजड़ गया संसार

March 10, 2026

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.