Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 07:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना संकट: रिपोर्ट निगेटिव थी फिर भी परिवार को मौत की सूचना तक नहीं दी, चिता में ही डाल दिए पीपीई किट और ग्लव्ज
देश

कोरोना संकट: रिपोर्ट निगेटिव थी फिर भी परिवार को मौत की सूचना तक नहीं दी, चिता में ही डाल दिए पीपीई किट और ग्लव्ज

June 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मध्य प्रदेश के रतलाम मेडिकल कॉलेज में जावरा की महिला की बुधवार शाम मौत हो गई। प्रशासन ने परिजन काे इसकी सूचना तक नहीं दी। उनकी रिपोर्ट 2 बार निगेटिव आ चुकी थी। फिर भी नगर निगम ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रतलाम में अंतिम संस्कार किया। परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें मां की मौत की सूचना अस्पताल की बजाय कहीं और से मिली। वे सुबह 8 बजे सीधा मुक्तिधाम पहुंचे, जहां 5 घंटे बाद शव लाया गया। महिला के बेटे का आरोप है कि शव वाहन के साथ आए लोगों ने पीपीई किट और ग्लव्ज भी चिता में डाल दिए।

जावरा के रहने वाले राकेश ने बताया कि उनकी मां शांतिबाई लॉकडाउन से पहले बहन से मिलने राजस्थान के प्रतापगढ़ गई थीं। वे 12 मई को लौटी थीं। तब उनके पूरे परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया गया। राकेश ने बताया कि मां का सैंपल निगेटिव आया, लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें बुखार आया तो अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें कोविड संदिग्ध मानते हुए रतलाम रेफर कर दिया। 5 दिन पहले रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करके दूसरी बार सैंपल लिया जो 10 जून को निगेटिव आया।

auto

न मिलने देते थे न ही तबियत के बारे में बताते थे

राकेश का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें मां से मिलने नहीं दिया जाता था। वहां के लैंडलाइन नंबर पर फोन लगाने पर भी कोई नहीं बताया कि मां कैसी हैं। डॉक्टर का पूछो तो कहते थे कि वे बिजी हैं। मौत की सूचना भी रिश्तेदारों से मिली। पता किया तो कहा गया कि हां मौत हो गई है। सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार के लिए रतलाम के श्मशान आ जाओ। परिजन के साथ 8 बजे ही भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पहुंच गए।

शव का चेहरा भी नहीं देखने दिया

राकेश ने बताया कि पांच घंटे के इंतजार के बाद दोपहर 1 बजे बाद कर्मचारी शव लेकर आए जो पॉलिथिन में लिपटा था। पूरा परिवार मिन्नतें करता रहा कि उन्हें अंतिम दर्शन कर लेने दें, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी गई। बड़े भाई गोपाल माली के हाथ मुखाग्नि दिलाई और अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रोटोकॉल के तहत करवाया अंतिम संस्कार: नोडल अधिकारी
जिले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने इस मामले में कहा कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रोटोकॉल से ही अंतिम संस्कार किया जाता है। ऐसा सुरक्षा को देखते हुए किया जाता है। शासन के आदेश अनुसार जहां मौत होती है वहीं अंतिम संस्कार करना होता है। इसीलिए रतलाम में ही अंतिम संस्कार किया गया। जावरा में अभी केस भी बढ़ रहे हैं, इसलिए हम सावधानी बरत रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजज्बा : गांव में भूखा रहने से बेहतर, परदेस में भरपेट खाकर कोरोना से संघर्ष करना
Next Article मोबाइल खरीदने के लिए रूपये न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Related Posts

अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Headlines

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.