Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले बराबरी पर अटका मामला, फिर राणा ओझा ने मा’री बाजी… जानें कैसे
Headlines

पहले बराबरी पर अटका मामला, फिर राणा ओझा ने मा’री बाजी… जानें कैसे

March 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। दिलचस्प मुकाबले के बाद आखिरकार लॉटरी के जरिए राणा ओझा को नगर परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया। यह पूरी प्रक्रिया नगर परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

बराबरी पर छूटा मुकाबला, लॉटरी से हुआ फैसला

उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड पार्षद रूपाली सरदार और राणा ओझा ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद जब मतों की गिनती हुई तो मुकाबला पूरी तरह बराबरी पर आकर रुक गया। नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षदों में से दोनों उम्मीदवारों को 10-10 वोट मिले, जबकि एक मत खारिज कर दिया गया। बराबरी की स्थिति बनने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने नियम के अनुसार लॉटरी के माध्यम से उपाध्यक्ष का चयन करवाया। लॉटरी में राणा ओझा का नाम निकलने पर उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।

Advertisement Advertisement

पहले दिलाई गई शपथ

उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबरी पाल और सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया, जबकि उपायुक्त मनीष कुमार की निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

जीत के बाद विकास का संकल्प

उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद राणा ओझा ने कहा कि वे नगर के विकास के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों के समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू, अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया, नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी समेत कई अधिकारी और दंडाधिकारी मौजूद थे। नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का यह चुनाव पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा, क्योंकि अंतिम फैसला लॉटरी के जरिए हुआ।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जंगल-पहाड़ के गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य की रोशनी… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में जंगल-पहाड़ के गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य की रोशनी… जानें कैसे
Next Article धनबाद में कई थानेदार इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
राशिफल

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.