अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : धनबाद के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारियों को नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है। इस फेरबदल में जिले के कई अहम थानों के थानेदार बदले गए हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने नए पदों पर जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
बैंक मोड़ और कतरास थाना में अदला-बदली
जारी आदेश के मुताबिक बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कतरास थाना के प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरसा और जोड़ापोखर में भी बदलाव
तोपचांची थाना के प्रभारी अजीत भारती को अब निरसा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। जोड़ापोखर सर्किल के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना भेजा गया है।
ट्रैफिक और साइबर थाना में नई तैनाती
ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार को तोपचांची थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश को साइबर थाना से हटाकर ट्रैफिक थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
सिंदरी और कोर्ट सिक्योरिटी में भी बदलाव
अभियोजन कोषांग के प्रभारी राजेश कुमार को सिंदरी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सिक्योरिटी में भेज दिया गया है। कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात मोहम्मद रुस्तम को कतरास सर्किल में पोस्टिंग दी गई है। वहीं कतरास सर्किल में कार्यरत मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग का नया प्रभारी बनाया गया है।
कई थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ काम शुरू
एसएसपी के आदेश के बाद जिले के कई थानों और शाखाओं में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। अधिकारियों ने नई पोस्टिंग पर कामकाज भी शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : पहले बराबरी पर अटका मामला, फिर राणा ओझा ने मा’री बाजी… जानें कैसे



