Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धनबाद में कई थानेदार इधर से उधर… देखें लिस्ट
Headlines

धनबाद में कई थानेदार इधर से उधर… देखें लिस्ट

March 12, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धनबाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारियों को नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है। इस फेरबदल में जिले के कई अहम थानों के थानेदार बदले गए हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने नए पदों पर जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

बैंक मोड़ और कतरास थाना में अदला-बदली

जारी आदेश के मुताबिक बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कतरास थाना के प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement Advertisement

निरसा और जोड़ापोखर में भी बदलाव

तोपचांची थाना के प्रभारी अजीत भारती को अब निरसा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। जोड़ापोखर सर्किल के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना भेजा गया है।

ट्रैफिक और साइबर थाना में नई तैनाती

ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार को तोपचांची थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश को साइबर थाना से हटाकर ट्रैफिक थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

सिंदरी और कोर्ट सिक्योरिटी में भी बदलाव

अभियोजन कोषांग के प्रभारी राजेश कुमार को सिंदरी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सिक्योरिटी में भेज दिया गया है। कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात मोहम्मद रुस्तम को कतरास सर्किल में पोस्टिंग दी गई है। वहीं कतरास सर्किल में कार्यरत मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग का नया प्रभारी बनाया गया है।

कई थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ काम शुरू

एसएसपी के आदेश के बाद जिले के कई थानों और शाखाओं में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। अधिकारियों ने नई पोस्टिंग पर कामकाज भी शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : पहले बराबरी पर अटका मामला, फिर राणा ओझा ने मा’री बाजी… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहले बराबरी पर अटका मामला, फिर राणा ओझा ने मा’री बाजी… जानें कैसे
Next Article रात में खाया शादी का भोज, सुबह एक साथ कई लोगों की बिगड़ी तबीयत

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
राशिफल

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.