Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 11:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा
Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : खूंटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूली की तैयारी कर रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा गोली, लेवी वसूली का हिसाब-किताब, ठेकेदारों और व्यवसायियों की सूची समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की जा रही एक्सयूवी 500 कार को भी जब्त कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस

खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के पास नहर किनारे कुछ लोग कार से पहुंचे हैं और उनके पास अवैध घातक हथियार हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि ये लोग PLFI संगठन के नाम पर लेवी की रकम लेने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई और पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना किया गया।

Advertisement Advertisement

तजना नदी के पास छापेमारी, छह लोग गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तजना नदी के पास नहर किनारे पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी शुरू की। इस दौरान मौके से छह लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान विजय भोक्ता, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, शुभम कुमार पोद्दार उर्फ शुभम कुमार, निमिस गोप उर्फ हनि और राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा के रूप में हुई है।

हथियार, लेवी का हिसाब और ठेकेदारों की सूची बरामद

पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो कई चौंकाने वाली चीजें सामने आईं। इनके पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा पीएलएफआई संगठन के पर्चे, लेवी में वसूली गई रकम का हिसाब लिखी नोटबुक और कई व्यवसायियों व ठेकेदारों के नाम, पता और मोबाइल नंबर की सूची भी बरामद हुई।

इतना ही नहीं, पुलिस को इनके पास से मोबाइल फोन खरीदने की रसीद, दूसरे लोगों के बैंक खातों से जुड़े पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड भी मिले। जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त

पुलिस ने बताया कि अपराधी जिस एक्सयूवी 500 कार से मौके पर पहुंचे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह का नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें
Next Article जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

Related Posts

Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.