अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : त्योहारों का मौसम करीब है, ऐसे में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और भदनीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन और स्थानीय समितियों ने मिलकर यह तय किया कि सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे।
जुलूस के रूट और तारीख पर चर्चा
बैठक में सरहुल पूजा को लेकर बताया गया कि भुरकुंडा में 22 और 23 तारीख को जुलूस निकाले जाएंगे। वहीं ईद और रामनवमी को लेकर भी अखाड़ा समितियों ने अपने-अपने जुलूस के रूट और समय की जानकारी पुलिस को दी। प्रशासन ने सभी जानकारी नोट कर आवश्यक तैयारी शुरू करने की बात कही।
“पुलिस सुरक्षा देगी, जिम्मेदारी सबकी”
एसडीपीओ पतरातू सह ASP गौरव गोस्वामी ने साफ कहा कि जुलूस निकालने की जिम्मेदारी समितियों की है, जबकि सुरक्षा देना पुलिस का काम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और किसी भी तरह का आपसी मतभेद न रखें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों से विवाद बढ़ता है और उसका असर पूरे समाज पर पड़ता है, इसलिए सभी को समझदारी से काम लेना होगा।
सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
ASP ने साफ चेतावनी दी कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लोगों से यह भी कहा गया कि किसी भी भ्रामक पोस्ट या मैसेज को बिना जांचे आगे न बढ़ाएं।
सरकार के निर्देशों का पालन जरूरी
प्रशासन ने सभी समितियों से आग्रह किया कि त्योहारों के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। इससे व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
रामगढ़ के भुरकुंडा में एएसपी गौरव गोस्वामी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। pic.twitter.com/SsGdr1oLfJ
— News Samvad (@newssamvaad) March 18, 2026
स्थानीय लोगों की रही सक्रिय भागीदारी
बैठक की अध्यक्षता भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार और अख्तर अली ने की। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिया और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : टीटोस शू’टआउट : धनबाद एनका’उंटर के बाद प्रिंस खान के चार गुर्गे धराये



