अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Sahebganj : एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए MO नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ दुमका लेकर चली गई। जानकारी के मुताबिक, नंदन कुमार ने आलमगीर आलम नाम के एक डीलर से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की थी। इस मांग से परेशान होकर आलमगीर आलम ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।
जैसे ही पैसे दिए, टीम ने दबोचा
एसीबी की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। गुरुवार को जैसे ही आलमगीर आलम ने MO नंदन कुमार को रुपये दिए, पहले से सादे कपड़ों में मौजूद टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई थी।
पहली पोस्टिंग में ही फंस गया
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की एमओ के पद पर नियुक्ति करीब दो महीने पहले ही हुई थी और यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। पहली ही तैनाती में इस तरह की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसीबी अब मामले की आगे जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं या नहीं।
इसे भी पढ़ें : नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर, 39 पार्षदों का मिला साथ



