Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 07:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 21 मार्च को राजधानी में निकलना होगा सोच-समझकर, कई रास्ते रहेंगे बंद
Headlines

21 मार्च को राजधानी में निकलना होगा सोच-समझकर, कई रास्ते रहेंगे बंद

March 19, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रैफिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची में 21 मार्च को ईद उल फितर और सरहुल पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। दोनों त्योहारों पर शहर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकलते हैं, जिसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खास व्यवस्था की है। सुबह से रात तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात में बदलाव रहेगा। संबंधित ट्रैफिक प्लान एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर जारी कर दी गयी है।

ईद के मौके पर सुबह से ही डायवर्जन

  • ईद की नमाज के दौरान भीड़ को देखते हुए सुबह 6 बजे से ही कई रास्तों पर रोक लगा दी जाएगी।
  • हरमू बाईपास रोड पर किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा तक दोनों तरफ से गाड़ियां बंद रहेंगी। छोटी गाड़ियों को किशोरगंज से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार की ओर भेजा जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के छोटे या बड़े कमर्शियल वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर सकेंगे।
  • अम्बेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक भी रास्ता बंद रहेगा। यहां से गाड़ियां युवराज होटल की तरफ से डायवर्ट की जाएंगी। नमाज के बाद भीड़ बढ़ने पर ओवरब्रिज और युवराज होटल के बीच ट्रैफिक को मौके के हिसाब से नियंत्रित किया जाएगा।
  • मेन रोड में रतन पीपी से गुप्ता भंडार तक रास्ता बंद रहेगा। अलबर्ट एक्का चौक से डोरंडा जाने वाली गाड़ियों को सर्जना चौक से मोड़कर इंगराटोली, कांताटोली, बहुबाजार और मुण्डा चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • डोरंडा की तरफ से आने वाली गाड़ियां सुजाता चौक से क्लब रोड होकर आगे जाएंगी। वहीं सुजाता चौक से डोरंडा जाने वालों को बिग बाजार और कडरू पुल होकर जाना होगा।
  • प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। इसी तरह अपर बाजार के पुस्तक पथ में शहीद चौक से गांधी चौक तक गाड़ियां नहीं चलेंगी। हिल व्यू से बरियातू मस्जिद तक बाएं लेन पर भी रोक रहेगी। नमाज खत्म होने के बाद धीरे-धीरे बैरियर हटाकर यातायात सामान्य किया जाएगा।

पार्किंग के लिए खास इंतजाम

मेन रोड पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हरमू ईदगाह आने वालों के लिए गोशाला के पास पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर तैनात अधिकारी खाली जगह देखकर पार्किंग करवाएंगे।

Advertisement Advertisement

सरहुल जुलूस के दौरान दोपहर से बदलाव

सरहुल के जुलूस दोपहर के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से निकलेंगे और सिरमटोली सरना स्थल तक जाएंगे। कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक और मुण्डा चौक जैसे रास्तों से जुलूस गुजरेंगे। नामकुम, खूंटी रोड और डोरंडा की तरफ से आने वाले जुलूस भी ओवरब्रिज और सुजाता चौक होते हुए आगे बढ़ेंगे। वहीं अरगोड़ा और हरमू की तरफ से आने वाले जुलूस कडरू और बिग बाजार होकर गुजरेंगे।

भारी वाहनों पर पूरे दिन रोक

21 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे वाहनों को रिंग रोड से चलने की सलाह दी गई है।

कई सड़कों पर आम गाड़ियों की एंट्री बंद

दोपहर 12 बजे से जुलूस खत्म होने तक कई प्रमुख रास्तों पर सामान्य वाहनों का चलना बंद रहेगा। एसएसपी आवास से कचहरी चौक, सर्कुलर रोड से जेल चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, पुरुलिया रोड, चर्च रोड, विष्णु सिनेमा मार्ग समेत कई जगहों पर गाड़ियों को रोका जाएगा। राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर पूरी तरह बंद रहेगा। पटेल चौक, मेकॉन चौक, बहुबाजार और मुण्डा चौक के आसपास भी सख्ती रहेगी।

जरूरत के हिसाब से होगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि भीड़ और जुलूस की स्थिति देखकर अन्य रास्तों पर भी जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे तय रूट का पालन करें और सहयोग करें ताकि दोनों त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा सकें।

इसे भी पढ़ें : नौकरी मिलते ही MO साहेब करने लगे काली कमाई, उठा ले गयी ACB

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार स्कूल, फोरलेन सड़क और अनगिनत खतरे… क्या अनहोनी से पहले जागेगा प्रशासन?
Next Article रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
राशिफल

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.