अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले में फरार आरोपियों और लंबे समय से लंबित मामलों पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पाकुड़ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कोर्ट से जारी जमानतीय, गैर-जमानतीय और स्थायी वारंट का निष्पादन कर रही है। इसी अभियान का असर है कि बीते करीब 10 महीनों में हजारों वारंट का निपटारा किया गया है।
10 महीने में 3386 वारंट का निष्पादन
पुलिस के मुताबिक, 1 जून 2025 से 6 अप्रैल 2026 तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 3386 वारंट का निष्पादन किया गया। इसमें जमानतीय, गैर-जमानतीय और स्थायी वारंट शामिल हैं।
- जमानतीय वारंट : 2497
- गैर-जमानतीय वारंट : 810
- स्थायी वारंट : 79
- कुल निष्पादन : 3386
यह आंकड़ा बताता है कि पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने और लंबित मामलों को निपटाने में तेजी दिखाई है।
थानावार कार्रवाई भी रही तेज
जिले के अलग-अलग थानों में भी इस अभियान के तहत लगातार कार्रवाई हुई है।
- महेशपुर थाना में सबसे ज्यादा वारंट का निष्पादन किया गया।
- नगर थाना और पाकुड़ (मुख्य) थाना में भी बड़ी संख्या में आरोपियों को पकड़ा गया।
- इसके अलावा हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा और पाकुड़िया थाना क्षेत्रों में भी पुलिस की टीम लगातार सक्रिय रही।
- रहीपुर, मालपहाड़ी और सिमलौंग ओपी में भी अभियान चलाकर लंबित वारंट को पूरा किया गया।
छापेमारी से फरार आरोपियों में हड़कंप
पुलिस की लगातार छापेमारी से फरार चल रहे आरोपियों में डर का माहौल बना हुआ है। कई आरोपी खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं, जबकि कई को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। जिन लोगों के खिलाफ वारंट लंबित हैं, उन्हें किसी भी हाल में गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : गीता की तलाश खत्म, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़… जानें



