Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 11:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक बैग, एक शक… और नशे के नेटवर्क पर RPF का तीखा वार… जानें
Headlines

एक बैग, एक शक… और नशे के नेटवर्क पर RPF का तीखा वार… जानें

April 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RPF
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : हटिया रेलवे स्टेशन पर बीते आठ अप्रैल को सब कुछ आम दिनों जैसा ही था। यात्री अपने सफर में व्यस्त थे, कोई ट्रेन पकड़ने की जल्दी में था तो कोई उतरकर घर जाने की तैयारी में। इसी भीड़ के बीच प्लेटफॉर्म नंबर 2 के फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक ट्रॉली बैग लेकर चुपचाप बैठा था। देखने में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन RPF की नजर कुछ और ही कहानी कह रही थी।

एक नजर जिसने बदल दी पूरी कहानी

RPF और CIB की टीम कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन NARCOS” के तहत स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। तभी उनकी नजर उस युवक पर पड़ी। वह घबराया हुआ लग रहा था और बार-बार इधर-उधर देख रहा था। बस यहीं से शक गहराया। टीम उसके पास पहुंची और सामान्य तरीके से पूछताछ शुरू की। पहले तो युवक ने खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश की, लेकिन सवाल थोड़ा सख्त हुआ तो उसकी घबराहट साफ नजर आने लगी।

खुद ही खोल दी सच्चाई

कुछ ही मिनटों की पूछताछ में युवक टूट गया। उसने कबूल कर लिया कि उसके ट्रॉली बैग में गांजा है। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों की निगरानी में बैग खोला गया। जैसे ही बैग की जिप खुली, अंदर से प्लास्टिक में लिपटे पैकेट नजर आए। एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन पैकेट। जांच में पुष्टि हुई कि यह गांजा ही है। कुल वजन निकला 16.9 किलो। कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये।

रांची से अंगुल और फिर हटिया तक का सफर

पूछताछ में सामने आई कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं थी। आरोपी विशाल पुरकायत रांची के जगन्नाथपुर इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि धुर्वा के एक शख्स ने उसे यह काम सौंपा था। 4 अप्रैल को वह बस से ओडिशा के अंगुल गया। वहां दो दिन रुकने के बाद 7 अप्रैल को एक अनजान शख्स ने उसे दो ट्रॉली बैग दिए। इसके बाद वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से सामान्य कोच में बैठकर हटिया पहुंचा। शायद उसे लगा था कि भीड़ में वह आसानी से निकल जाएगा। लेकिन RPF की चौकस नजर ने उसकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।

प्लेटफॉर्म पर ही खत्म हो गया खेल

जैसे ही वह स्टेशन पर उतरा और कोने में बैठा, टीम की नजर उस पर टिक गई। कुछ ही देर में उसकी पूरी कहानी सामने आ गई। बिना किसी हंगामे के चुपचाप पूरी कार्रवाई की गई और तस्कर को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद उसे जब्त गांजा के साथ GRPS हटिया को सौंप दिया गया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे पूरा नेटवर्क कौन चला रहा है।

टीम की सतर्कता बनी सबसे बड़ी ताकत

इस कार्रवाई में RPF और CIB की टीम की सूझबूझ और सतर्कता सबसे अहम रही। LSI रीता कुमारी, कांस्टेबल अमरेश कुमार, ASI अनिल कुमार, आरके सिंह और अरविंद कुमार यादव की टीम ने बिना समय गंवाए पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : कुछ सेकंड की चूक और मौ’त से सामना… फिर ASI-कांस्टेबल बने जिंदगी की डोर… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखेलने निकला हिमांशु 48 घंटे बाद भी नहीं लौटा, परिवार की सांसें अटकी
Next Article गोली, लाल सलाम और PLFI का नाम… सब स्टेशन में मिले लिफाफे ने मचाई खलबली

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026
बिजनेस

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026
झारखंड

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.