Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोली, लाल सलाम और PLFI का नाम… सब स्टेशन में मिले लिफाफे ने मचाई खलबली
Headlines

गोली, लाल सलाम और PLFI का नाम… सब स्टेशन में मिले लिफाफे ने मचाई खलबली

April 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PLFI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : धुर्वा के बिजली सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह सब कुछ नॉर्मल ही था। कर्मचारी रोज की तरह दफ्तर पहुंचे ही थे कि अचानक एक कोने में पड़ा एक लिफाफा उनकी नजर में आया। यह कोई साधारण लिफाफा नहीं था। उसके साथ धागे से बंधी थी .315 बोर का गोली। जैसे ही यह बात समझ आई, पूरे परिसर में सन्नाटा छा गया और फिर देखते ही देखते खलबली मच गयी।

लिफाफे पर लिखा था PLFI का नाम

जब कर्मचारियों ने ध्यान से देखा तो लिफाफे के ऊपर काले अक्षरों में उग्रवादी संगठन PLFI का नाम लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, लाल रंग से “लाल सलाम” और “जरूरी सूचना” जैसे शब्द भी लिखे गए थे। यह देखकर लोगों के मन में डर बैठ गया। किसी बड़ी साजिश की आशंका ने माहौल को और भारी कर दिया।

auto

बारिश में भीगा लिफाफा, रहस्य और गहराया

लिफाफा बारिश में भींग चुका था, इसलिए उसे तुरंत खोलना संभव नहीं था। पुलिस के आने तक हर कोई बस यही सोच रहा था कि अंदर क्या होगा। जब लिफाफा सूखने के बाद खोला गया तो अंदर का सच और ज्यादा चौंकाने वाला था। उसमें न कोई धमकी थी, न कोई पत्र… सिर्फ एक नाम लिखा हुआ था।

एक नाम ने खड़ा कर दिया बड़ा सवाल

लिफाफे के अंदर मिला नाम आसपास के ही एक शख्स का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे तुरंत पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन उसने साफ कहा कि उसका इस पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर उसका नाम वहां क्यों लिखा गया। क्या कोई उसे फंसाना चाहता था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

साजिश या डर फैलाने की कोशिश

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। किसी ने जानबूझकर उग्रवादी संगठन का नाम लिखकर डर का माहौल बनाने की कोशिश की है। लिफाफे में कोई सीधी धमकी नहीं होने से यह शक और मजबूत हो रहा है कि मामला व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बिजली बिल विवाद, निजी झगड़ा या पुरानी रंजिश जैसे सभी संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : एक बैग, एक शक… और नशे के नेटवर्क पर RPF का तीखा वार… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक बैग, एक शक… और नशे के नेटवर्क पर RPF का तीखा वार… जानें
Next Article बिहार में सिर काट फेंक दिया सड़क पर, फिर पुलिस के सामने हुई मॉब लिंचिंग… कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.