Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सम्राट चौधरी मिले गवर्नर से, पेश किया सरकार बनाने का दावा
Headlines

सम्राट चौधरी मिले गवर्नर से, पेश किया सरकार बनाने का दावा

April 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट चौधरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच एनडीए ने अपना अगला कदम साफ कर दिया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी सीधे लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ एनडीए के सभी प्रमुख दलों के नेता भी मौजूद रहे। अब तय हो गया है कि बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बधाई का दौर शुरू, लड्डू खिलाकर स्वागत

लोक भवन से निकलने के बाद सम्राट चौधरी सीधे नितिन नवीन के आवास पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी। माहौल काफी उत्साह भरा नजर आया। नेताओं ने साफ कहा कि बिहार को जिस मुकाम तक नीतीश कुमार लेकर गए हैं, अब उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी की होगी।

auto

सम्राट बोले- नीतीश से 30 साल का रिश्ता

सम्राट चौधरी ने भी इस मौके पर दिल की बात कही। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने के बाद से ही उन्हें नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहा है। करीब 30 साल का रिश्ता रहा है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन आपसी सम्मान हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि उसी अनुभव के आधार पर अब आगे काम किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा

भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने सम्राट चौधरी को नेता चुने जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में कई अहम काम किए हैं और अब सम्राट चौधरी उस विरासत को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी का फोकस हमेशा बिहार के सर्वांगीण विकास पर रहा है और आगे भी यही प्राथमिकता रहेगी।

जदयू ने भी दिया पूरा समर्थन

जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ‘विकसित बिहार’ का सपना जरूर पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जैसा नेता बहुत कम होता है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। अब उनकी नीतियों को आगे बढ़ाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

इधर भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर लगातार जारी है। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी के सिर सजेगा बिहार के नये सीएम का ताज, शपथग्रहण कल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमौत के जबड़े से बुजुर्ग यात्री को खींच लाई RPF… देखें वीडियो
Next Article एक्शन मोड में DIG अंजनी झा, गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने का दिया क्लियर आदेश

Related Posts

अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
राशिफल

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.