अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अब राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है, जिसके बाद वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
NDA की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा
भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग चुकी है। अब एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में आयोजित होगा।
राजभवन जाकर सौंपा इस्तीफा
मंगलवार को नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस घटनाक्रम के साथ ही लंबे समय से चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया।
नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं
इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य का काम देखेगी और उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार में बिहार और आगे बढ़ेगा और विकास का काम जारी रहेगा।
अब ‘सम्राट युग’ की शुरुआत
बीजेपी के भीतर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद आखिरकार सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बन गई है। उनके मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी। राजनीतिक जानकार इसे राज्य के लिए एक बड़े बदलाव के रूप में देख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : नीतीश कुमार ने छोड़ी सीएम की गद्दी, दिया इस्तीफा



