Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रसोई का बजट फिर बिगड़ा, घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा
Headlines

रसोई का बजट फिर बिगड़ा, घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा

June 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : आम लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब घरेलू रसोई गैस यानी LPG सिलिंडर भी महंगा हो गया है। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलिंडर 60 रुपये महंगा किया गया था। लगातार दूसरी बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग और आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब 29 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। यानी सिर्फ तीन महीनों में घरेलू LPG सिलिंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है। ऐसे में हर महीने रसोई का खर्च पहले के मुकाबले और बढ़ जाएगा। घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से ही सब्जियों, खाद्य तेल और अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़े हुए हैं। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से घर का बजट संभालना और मुश्किल हो जाएगा।

जानिए आपके शहर में अब कितनी है कीमत

नई दरों के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत इस प्रकार है:

शहरनई कीमत (₹)
नई दिल्ली942.00
कोलकाता968.00
मुंबई941.50
चेन्नई957.50
गुरुग्राम950.50
नोएडा939.50
भुवनेश्वर968.00
चंडीगढ़951.50
हैदराबाद994.00
जयपुर945.50
लखनऊ979.50
पटना1,031.50
तिरुवनंतपुरम951.00

इन आंकड़ों में सबसे महंगा घरेलू सिलिंडर पटना में बिक रहा है, जहां उपभोक्ताओं को अब 1,031.50 रुपये चुकाने होंगे।

पेट्रोल, डीजल और CNG भी महंगे

गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत ऐसे समय आई है जब अन्य ईंधनों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है। वहीं सीएनजी भी लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, हालिया बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी दबाव झेलना पड़ रहा है। अनुमान है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में मौसम का डबल अटैक : कहीं झमाझम बारिश, कहीं पारा 43 पार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में मौसम का डबल अटैक : कहीं झमाझम बारिश, कहीं पारा 43 पार
Next Article UP में फिर लौटेगी आग उगलती गर्मी, अगले 5 रोज लू का अलर्ट

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.