Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 10:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केरल में बैठकर रची गई मांडर गैंगरे’प की साजिश! 8 संदेही गिरफ्तार
Headlines

केरल में बैठकर रची गई मांडर गैंगरे’प की साजिश! 8 संदेही गिरफ्तार

June 7, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस जांच के दौरान एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती के साथ लिव-इन में रहने वाला युवक ने कुछ स्थानीय युवकों को इस वारदात के लिए उकसाया था। वह युवक फिलहाल केरल में काम करता है। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। रविवार सुबह तक पुलिस की टीम गांव और आसपास के इलाकों में दबिश देती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला पुलिस अधिकारी भी पूरी जांच पर नजर बनाए हुए हैं।

दो साल से लिव-इन में रह रही थी युवती

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब दो साल से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। करीब डेढ़ महीने पहले युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया था। उसके बाद वह उसी के घर में रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिन लोगों को वह जानती है, वही उसके साथ इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे।

auto

शाम को पहुंचे युवक, जबरन उठाकर ले गए

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुछ युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने जबरन उसे अपने साथ ले लिया। विरोध करने पर धमकाया गया और सुनसान इलाके की ओर ले जाया गया। आरोप है कि इसके बाद नदी किनारे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पूरी रात उसे आरोपियों के कब्जे में रखा गया। पीड़िता का कहना है कि शनिवार सुबह उसे छोड़ा गया, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंच सकी।

घर पहुंचते ही परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद युवती सदमे में थी। घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। बेटी की हालत देखकर परिवार के लोग भी घबरा गए। इसके बाद उसके पिता उसे लेकर सीधे मांडर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती का मेडिकल जांच कराया गया और बयान दर्ज किए गए।

जांच में सामने आई साजिश की कहानी

मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने जांच की दिशा बदल दी। मोबाइल कॉल डिटेल, बातचीत और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच में यह बात सामने आई कि केरल में रह रहे युवती के लिव-इन पार्टनर की भी पूरे मामले में संदिग्ध भूमिका में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसी के कहने पर कुछ स्थानीय युवकों ने युवती को निशाना बनाया। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे पहलू की गहराई से जांच कर रही है और सभी तथ्यों को खंगाल रही है।

रात भर चली छापेमारी, 8 आरोपी दबोचे गए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। शनिवार रात से शुरू हुई छापेमारी रविवार सुबह तक चलती रही। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा।

डीएसपी बोले- किसी को नहीं मिलेगी राहत

खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जो लोग इस घटना में शामिल हैं या जिन्होंने आरोपियों को उकसाया है, उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे तक पुलिस की छापेमारी जारी थी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रसोई का बजट फिर बिगड़ा, घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUP में फिर लौटेगी आग उगलती गर्मी, अगले 5 रोज लू का अलर्ट
Next Article “अगली गोली खोपड़ी में मारेंगे”, पुर्तगाल में फायरिंग का भारत के गैंगस्टर का दावा… देखें वायरल पोस्ट

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.