WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दुमका। वाहन जांच अभियान के दौरान रविवार को जरमुंडी पुलिस ने छह जिंदा कारतूस सहित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी अंबर लकड़ा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधी जरमुंडी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मनीष कुमार (23) है। एसपी लकड़ा ने बताया कि पुलिस को यह सफलता अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये जा रहे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जांच के दौरान मिली।
पुलिस जांच के क्रम में बाइक सवार अपराधी के पास से बंधे बैग से दो मोबाइल, बैग के अंदर कूट के बॉक्स में छिपाकर रखा छह जिंदा कारतूस बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न कांडों में संलिप्ता की बात स्वीकारी है।

