WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। अभिनेता नाना पाटेकर रविवार को सुशांत के घर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नाना पाटेकर ने उनके परिवार से मिलकर दुख वक्त किया।
नाना पाटेकर दो दिन के बिहार के मोकामा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे थे। इसके बाद वह पटना के राजीव नगर में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत दी। सुशांत की शनिवार को तेरहवीं थी।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले दिनों भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह भी उनके घर पहुंची थीं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने भी सुशांत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी।

