Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 05:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीतामढ़ी-भागलपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश, 15 जून से मानसून…
Headlines

सीतामढ़ी-भागलपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश, 15 जून से मानसून…

June 8, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आंधी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे बिहार के लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। राज्य के कई जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं झमाझम बारिश हुई। राजधानी पटना के मोकामा इलाके में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, बगहा और मोतिहारी में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सीतामढ़ी और मुंगेर में आसमान पर काले बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। बेगूसराय में भी मौसम ने करवट ली, जिससे तापमान में थोड़ी नरमी महसूस की गई।

14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि सोमवार दोपहर बाद पटना समेत सात जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

auto

बिहार में दो तरह का मौसम

इस समय बिहार में मौसम दो अलग-अलग रूप में नजर आ रहा है। उत्तर बिहार के कई इलाकों में बादल, आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जबकि दक्षिण बिहार अभी भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस का और अधिक सामना करना पड़ सकता है।

कैमूर रहा सबसे गर्म जिला

बीते 24 घंटे के दौरान कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद रोहतास में 40.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बक्सर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और पटना में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर अरवल और नवादा में 68 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। किशनगंज में हल्की बारिश भी हुई।

38 से 42 डिग्री के बीच रहेगा पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा राहत भरा रहने की संभावना है।

10 जून के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 10 और 11 जून को अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 12 और 13 जून को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। वहीं 13 जून से पूरे राज्य में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

15 जून तक बिहार पहुंच सकता है मानसून

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मानसून 12 राज्यों में पहुंच चुका है। केरल, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम पूरी तरह मानसून की चपेट में आ चुके हैं। अब बिहार में भी मानसून की दस्तक का इंतजार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। राज्य में मानसून के पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते आने की संभावना है। मानसून के पहुंचने के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA ने दिखाया दम, सभी 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक मंच पर जुटेगा स्वर्णकार समाज, 14 जून को रांची में दिखेगी संगठन की ताकत
Next Article एक भयंकर टक्कर और बुझ गये दो घरों के चिराग, दो लड़ रहे मौ’त से जंग

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.