Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 04:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA ने दिखाया दम, सभी 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Headlines

बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA ने दिखाया दम, सभी 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

June 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। नामांकन के आखिरी दिन राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल पूरे शबाब पर रही। सत्तारूढ़ NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने सभी नौ उम्मीदवारों का नामांकन एक साथ दाखिल कराया। वहीं महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने भी अपना पर्चा भरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया।

नामांकन में जुटे बड़े नेता

राजग उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पटना में नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम में बिहार सरकार और केंद्र सरकार के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री, विधायक और गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं की मौजूदगी से साफ संकेत देने की कोशिश की गई कि राजग इस चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहा है और विधानसभा में अपने संख्याबल के भरोसे मजबूत स्थिति में है।

auto

जदयू ने उतारे चार उम्मीदवार, उपचुनाव के लिए भी नामांकन

जनता दल यूनाइटेड ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से मंत्री निशांत कुमार, भारती मेहता और शिवरानी देवी प्रजापति ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा विधानसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार ललन प्रसाद ने भी अपना नामांकन जमा किया। जदयू नेतृत्व का मानना है कि गठबंधन की एकजुटता और विधानसभा में बहुमत का फायदा चुनाव में देखने को मिलेगा।

भाजपा ने पवन सिंह समेत चार चेहरों पर लगाया दांव

भारतीय जनता पार्टी ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर, शीला पंडित और भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता से नेता बने पवन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। पवन सिंह के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा है। भाजपा ने उनके जरिए राजनीतिक और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

लोजपा (रामविलास) को भी मिला प्रतिनिधित्व

राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही राजग ने सभी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नामांकन पूरा कर लिया। गठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि सभी सहयोगी दलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है और चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

महागठबंधन की ओर से राजद ने उतारा उम्मीदवार

दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। राजद इस चुनाव को केवल सीटों की लड़ाई नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश देने का मौका मान रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विधानसभा में संख्या कम होने के बावजूद विपक्ष अपनी बात मजबूती से रखेगा।

अब जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पर नजर

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिर मतदान और मतगणना की तैयारियां शुरू होंगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी कॉरिडोर लगभग तैयार, गांधी सेतु का कम होगा दबाव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी के दरबार में पहुंची फरियाद, छात्रा को मिला उच्च शिक्षा का सहारा
Next Article एक मंच पर जुटेगा स्वर्णकार समाज, 14 जून को रांची में दिखेगी संगठन की ताकत

Related Posts

बिहार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.