Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Big Breking: पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, चार आतंकी मारे गए, दो नागरिकों की मौत
दुनिया

Big Breking: पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, चार आतंकी मारे गए, दो नागरिकों की मौत

June 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कराची। पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में आतंकी हमला हुआ। दो लोगों की मौत की खबर है। लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावर एक गाड़ी से बिल्डिंग के बाहर पहुंचे थे और इसके बाद पार्किंग में दाखिल हो गए।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमलावर यूनीफॉर्म में थे। आतंकियों ने ऐसे कपड़े पहने थे जो आम तौर पर पुलिसवाले पहनते हैं।

जैसे ही फायरिंग की आवाज आई, अफतातफरी मच गई। जिसको जो जगह मिली, वह वहां छिप गया। इसके बाद पाक के सुरक्षाबल भी हरकत में आए। जानकारी के मुताबिक इसके बाद एक्सचेंज में घुसे दो आतंकियों को मार गिराया गया। कुछ देर बाद दो और आतंकी भी मार गिराए गए।

अभी भी इमारत में मौजूद हैं कुछ आतंकी। पाक के न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक अभी भी कुछ आतंकी बिल्डिंग के अंदर मौजूद हैं। पाक के सुरक्षाबलों ने पूरी इमारत को घेर लिया है। आसपास की बिल्डिंगों पर स्लाइनपर्स भी तैनात किए हैं।

इमारत की पिछले गेट से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मेन गेट को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला कारोबारी दिन होने के कारण काफी लोग एक्सचेंज में मौजूद थे। जियो न्यूज के मुताबिक इमारत में दाखिल हुए 4 हमलावरों को मार गिराया गया है। इसमें से एक हमलावर को गेट पर मारा गया, जबकि तीन को स्टॉक एक्सचेंज के अंदर मारा गया।

हमलावर एक गाड़ी से बिल्डिंग के बाहर पहुंचे थे और इसके बाद पार्किंग में दाखिल हो गए।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक इमारत में कुल चार आतंकी हमले में शामिल थे जिन्हें मार गिराया गया हैः पाक मीडिया

इमारत में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्टॉट एक्सचेंज की इमारत के अलावा आसपास की बिल्डिंगों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो आतंकी पार्किंग में दाखिल हुए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर समेत 3 आतंकी को किया ढेर
Next Article कोरोना पीड़ित बेटे का पिता को आखिरी वीडियो मैसेज- लगता है धड़कनें रुक रही हैं, गुडबाय डैडी…

Related Posts

दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.