Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 वैकेंसी
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 वैकेंसी

June 12, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बैंक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के तहत 4,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी जरूरी तारीखों का ध्यान रखना चाहिए।

आयोजनतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 जून 2026
आवेदन शुल्क भुगतान12 जून से 22 जून 2026
ऑनलाइन परीक्षा (संभावित)जुलाई 2026 का पहला सप्ताह
पात्रता की कट-ऑफ तिथि31 मई 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।एक जरूरी शर्त यह भी है कि उम्मीदवार का NATS पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना NATS रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एक साल की होगी ट्रेनिंग

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की अवधि 12 महीने तय की गई है। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को बैंकिंग कार्यों की व्यावहारिक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवार बैंक की विभिन्न शाखाओं में काम सीखेंगे और बैंकिंग प्रक्रियाओं को करीब से समझने का मौका मिलेगा।

परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित होंगे।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य/वित्तीय जागरूकता2020
क्वांटिटेटिव एवं रीजनिंग एप्टीट्यूड2020
कंप्यूटर ज्ञान2020
सामान्य अंग्रेजी2020
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज2020

सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर बाकी सभी विषयों की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।हालांकि, बैंक की ओर से कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने केवल एक दिन की छुट्टी मिलेगी। कार्य समय भी नियमित बैंक कर्मचारियों के समान रहेगा। साथ ही ओवरटाइम करने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले NATS पोर्टल या BFSI SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो NATS पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद “Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क लागू होने पर ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

युवाओं के लिए अच्छा मौका

बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर मानी जा रही है। एक साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों की व्यावहारिक समझ मिलेगी, जो आगे की नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मददगार साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : मौ’त की टक्कर… तीन थानेदार समेत चार का दर्दनाक अंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमौ’त की टक्कर… तीन थानेदार समेत चार का दर्दनाक अंत
Next Article किताबों के बीच बच्चों को जिंदगी का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.