Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 01:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किचन में रखी यह मसालेदार चीज बढ़ा सकती है बालों की ग्रोथ, जानिए कैसे
अन्य खबरें

किचन में रखी यह मसालेदार चीज बढ़ा सकती है बालों की ग्रोथ, जानिए कैसे

June 12, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बालों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आजकल नेचुरल हेयरकेयर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। रोजमेरी वॉटर, चावल का पानी और तरह-तरह के घरेलू नुस्खों के बीच अब दालचीनी का पानी भी काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स और हेयर एक्सपर्ट्स इसे बालों की बेहतर ग्रोथ और स्कैल्प की देखभाल के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। आयुर्वेद में भी दालचीनी का इस्तेमाल सदियों से औषधीय गुणों के कारण किया जाता रहा है। माना जाता है कि इसका सही तरीके से इस्तेमाल बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का खजाना है दालचीनी

दालचीनी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा यह कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जानी जाती है। न्यूट्रिशन विशेषज्ञों के अनुसार, दालचीनी में ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना जाता है।दालचीनी में फ्लेवोनॉयड्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और अन्य लाभकारी गुण मौजूद होते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, शरीर में फैट के स्तर को नियंत्रित रखने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक मानी जाती है। इसके अलावा दांतों के दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में भी इसका उपयोग किया जाता है।

auto

बालों के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है दालचीनी का पानी

विशेषज्ञों का कहना है कि दालचीनी में मौजूद सिनामाल्डिहाइड नामक कंपाउंड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकता है। जब बालों की जड़ों तक पर्याप्त पोषण और ऑक्सीजन पहुंचती है तो उनकी मजबूती बढ़ती है।इसके अलावा दालचीनी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की सूजन और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। कई बार स्कैल्प में सूजन भी बाल झड़ने का एक कारण बनती है। ऐसे में दालचीनी का पानी स्कैल्प को शांत रखकर बालों के लिए बेहतर माहौल तैयार कर सकता है।कुछ लोगों का मानना है कि यह स्कैल्प के माइक्रोबायोम को संतुलित रखने में भी मदद करता है, जिससे सिर की त्वचा स्वस्थ बनी रहती है और बालों की ग्रोथ को सहारा मिलता है।

घर पर आसानी से बनाएं दालचीनी का पानी

दालचीनी का पानी तैयार करना बेहद आसान है।

तरीका नंबर 1

  • दालचीनी के 2 टुकड़े लें।
  • इन्हें 2 कप पानी में डालें।
  • धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक उबालें।
  • मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • इसके बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।

तरीका नंबर 2

  • 2 कप गर्म पानी लें।
  • उसमें 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं।
  • मिश्रण को रातभर ढककर रखें।
  • सुबह इसे छानकर इस्तेमाल करें।

बालों में कैसे करें इस्तेमाल

स्कैल्प स्प्रे की तरह

दालचीनी के पानी को सीधे स्कैल्प पर स्प्रे करें। इसके बाद लगभग 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। मिश्रण को करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

हेयर रिंस की तरह

शैम्पू करने के बाद दालचीनी का पानी स्कैल्प और बालों पर डालें। कुछ मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्का कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं।

तेल के साथ मिलाकर

बेहतर पोषण के लिए इसे नारियल तेल, रोजमेरी ऑयल, बादाम तेल या कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इससे स्कैल्प मसाज का फायदा भी मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

हर घरेलू नुस्खा हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता। अगर आपको नीचे बताई गई समस्याएं हैं तो दालचीनी का पानी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

  • स्कैल्प पर एक्जिमा की समस्या
  • सोरायसिस
  • दालचीनी से एलर्जी
  • सिर की त्वचा पर खुले घाव
  • अत्यधिक संवेदनशील स्कैल्प

अगर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

इस्तेमाल करते समय रखें ये जरूरी सावधानियां

दालचीनी की तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए इसे कभी भी सीधे और अधिक मात्रा में स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए। इससे जलन या खुजली हो सकती है।

  • हमेशा दालचीनी के मिश्रण को पतला करके इस्तेमाल करें।
  • हफ्ते में दो बार से ज्यादा उपयोग न करें।
  • नारियल तेल, जैतून तेल या शहद के साथ मिलाकर हेयर मास्क के रूप में लगाना बेहतर माना जाता है।
  • अच्छे नतीजों के लिए कम से कम 12 हफ्तों तक नियमित उपयोग की सलाह दी जाती है।
  • स्कैल्प मसाज के साथ इस्तेमाल करने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

क्या सचमुच बढ़ते हैं बाल?

दालचीनी के पानी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि बालों की ग्रोथ कई कारणों पर निर्भर करती है। खानपान, हार्मोन, तनाव, नींद और जेनेटिक्स भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। दालचीनी का पानी स्कैल्प की देखभाल और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे किसी चमत्कारी उपाय की तरह नहीं देखना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली और सही हेयरकेयर रूटीन के साथ इसका इस्तेमाल बेहतर परिणाम दे सकता है।

इसे भी पढ़ें : मतदाताओं का नाम काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : विनोद पांडेय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमतदाताओं का नाम काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : विनोद पांडेय
Next Article विश्व कप जीतने उतरेगी हरमनप्रीत की सेना, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.