Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 03:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़कागांव में फरार वारंटियों पर चला पुलिस का हंटर, 5 गिरफ्तार
Headlines

बड़कागांव में फरार वारंटियों पर चला पुलिस का हंटर, 5 गिरफ्तार

July 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में देवा साव, लगनू गंझू, कोल्हा गंझू, चुटी गंझू और लाटूंग गंझू शामिल हैं। सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़े गए वारंटी

पुलिस की यह कार्रवाई थानेदार दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की सूची के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद पांचों वारंटी पकड़ में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। इनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस की टीम लगातार इनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस की कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा है। पुलिस अब अन्य लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी में है।

थानेदार दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट से जारी लंबित वारंटों का निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता है। फरार वारंटियों को किसी भी स्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। थानेदार का साफ कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हैं, वे गिरफ्तारी से बचने के लिए चाहे जितना छिपें, पुलिस उन्हें तलाश कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ, नहीं तो…’ असुंता लकड़ा पर टिप्पणी से भड़का गुस्सा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार मानसून सत्र : नारेबाजी के बीच 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन स्थगित
Next Article 45 के हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत, श्रवण कुमार बोले- मेहनत-लगन से युवाओं को कर रहे प्रेरित

Related Posts

Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
झारखंड

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
Headlines

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.