Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 8 रोज में 12 को डसा, अब शिकंजे में आया खतरनाक स्पेक्टैकल कोबरा
Headlines

8 रोज में 12 को डसा, अब शिकंजे में आया खतरनाक स्पेक्टैकल कोबरा

July 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के माधव मरांडी के घर में पिछले आठ दिनों से दहशत का कारण बना करीब 5.5 फीट लंबा स्पेक्टैकल कोबरा आखिरकार वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम के हत्थे चढ़ गया। इस खतरनाक विषैले सांप के पकड़े जाने के बाद पूरे परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। कई दिनों से लोग डर के साए में रह रहे थे और घर के आसपास निकलने से भी घबराते थे।

आठ दिनों तक घर के आसपास छिपा रहा कोबरा

माधव मरांडी ने बताया कि कोबरा पिछले आठ दिनों से कभी घर के आंगन, कभी मुर्गीखाने तो कभी आसपास की झाड़ियों में छिपा रहता था। हर दिन उसके दिखने की खबर से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही थी। बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर निकलने से मना कर दिया गया था।

12 मुर्गियों को बनाया शिकार, अंडे से रही मुर्गी को भी डसा

परिवार के मुताबिक इस दौरान कोबरा ने एक-एक कर कुल 12 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। इतना ही नहीं, अंडों पर बैठकर उन्हें से रही एक मुर्गी को भी उसने डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रहे नुकसान और सांप के डर से परिवार पूरी तरह सहम गया था।

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब 5.5 फीट लंबा और बेहद फुर्तीला स्पेक्टैकल कोबरा बार-बार अपनी जगह बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ना आसान नहीं था। रेस्क्यू टीम ने पूरे धैर्य और सावधानी के साथ अभियान चलाया। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू के बाद गांव में लौटी राहत

जैसे ही कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया, माधव मरांडी के परिवार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत महसूस की। लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260728-WA0013.mp4

विशेषज्ञों की अपील- खुद पकड़ने की कोशिश न करें

रेस्क्यू टीम और वन विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि अगर घर, खेत या आसपास कोई विषैला सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सही समय पर दी गई जानकारी से न केवल लोगों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि सांप को भी सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर 25 ठिकानों पर ED की रेड, दरवाजा नहीं खुला तो सीढ़ी लगाकर घुसी टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर 25 ठिकानों पर ED की रेड, दरवाजा नहीं खुला तो सीढ़ी लगाकर घुसी टीम
Next Article भिंडी के फायदे जानकर आज से ही करेंगे डाइट में शामिल, शरीर को मिलेंगे कई बड़े लाभ

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.