Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के सन्नाटे में एनकाउंटर, कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा जख्मी… देखें वीडियो
Headlines

रात के सन्नाटे में एनकाउंटर, कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा जख्मी… देखें वीडियो

July 30, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव इलाके में आधी रात का सन्नाटा अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट टूट गया। 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड के पास घने जंगल में पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध बदमाशों के बीच सीधा एनकाउंटर हो गया। कुछ मिनट तक चली इस फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके कई साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। एनकाउंटर के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रातभर जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलता रहा और फरार अपराधियों की तलाश में कई टीमें जुटी रहीं। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। अब उससे पूछताछ कर गैंग के बाकी सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

खुफिया सूचना ने बचा दी बड़ी वारदात

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हजारीबाग के एसपी अमन कुमार को देर शाम पुख्ता सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग के कुछ सक्रिय सदस्य बड़कागांव इलाके में जमा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। एसपी ने तत्काल विशेष ऑपरेशन के निर्देश दिए। बड़कागांव, आसपास के थाना क्षेत्रों और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों को अलर्ट कर दिया गया। संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी की गई और जंगल की ओर जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260730-WA0009.mp4

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने खोला मोर्चा

रात के अंधेरे में बड़कागांव थानेदार दीपक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध लोगों पर पड़ी। पुलिस टीम उनके करीब पहुंचती, उससे पहले ही बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से कुछ देर के लिए पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पुलिस ने भी बिना समय गंवाए जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन उसके बाकी साथी जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे।

एनटीपीसी हाईवा फायरिंग के बाद से पुलिस की रडार पर था गैंग

पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले एनटीपीसी की हाईवा गाड़ी पर हुई फायरिंग के बाद से ही प्रिंस खान गैंग की गतिविधियां लगातार निगरानी में थीं। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि गैंग इलाके में फिर से सक्रिय हो रहा है और रंगदारी व फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। इसी वजह से पुलिस लगातार उनके ठिकानों और आवाजाही पर नजर रख रही थी। गुरुवार रात की कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा थी।

जंगल की घेराबंदी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

एनकाउंटर खत्म होने के बाद पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और कई टीमें अलग-अलग दिशाओं में भेजी गईं। जंगल के रास्तों, ट्रांसपोर्टिंग रोड और आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को उम्मीद है कि फरार बदमाश ज्यादा देर तक बच नहीं पाएंगे। घायल अपराधी से पूछताछ के बाद उनके छिपने के ठिकानों और गैंग के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

एसपी का साफ संदेश- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं

एसपी अमन कुमार ने कहा कि हजारीबाग में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी गैंग को जिले का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। लोगों की सतर्कता से अपराध पर और प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।

गैंग के नेटवर्क पर अब पुलिस का अगला निशाना

पुलिस का मानना है कि यह एनकाउंटर केवल एक कार्रवाई नहीं, बल्कि प्रिंस खान गैंग के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की शुरुआत है। घायल बदमाश से पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों, हथियारों के सप्लायर और रंगदारी के नेटवर्क को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है।

इसे भी पढ़ें : 200 यूनिट मुफ्त बिजली से 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने तक, CM हेमंत ने लिये कई बड़े फैसले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 30 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article ‘कोयले के कप्तानों’ के HR को मिला AI का साथ, CCL ने शुरू किया काम करने का ‘स्मार्ट’ अंदाज

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.