Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 02:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री चमरा लिंडा ने रवाना की बिरसा मुंडा जतरा, पारंपरिक वेशभूषा में उतरे 10 हजार कलाकार
Headlines

मंत्री चमरा लिंडा ने रवाना की बिरसा मुंडा जतरा, पारंपरिक वेशभूषा में उतरे 10 हजार कलाकार

August 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड में रविवार को उनकी याद और आदिवासी संस्कृति का अनोखा रंग देखने को मिला। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से भगवान बिरसा मुंडा जतरा का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, बिरसा मुंडा कारागृह, जेल मोड़ से निकली इस जतरा को विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जतरा में झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 10 हजार कलाकार शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और वाद्ययंत्रों से सजे कलाकार जब जतरा में आगे बढ़े तो रांची की सड़कें आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगी नजर आईं। कहीं मांदर की थाप सुनाई दे रही थी तो कहीं ढोल और नगाड़ों की आवाज माहौल में उत्साह भर रही थी। अलग-अलग जनजातियों के कलाकार अपने पारंपरिक गीत और नृत्य पेश करते हुए जतरा में शामिल हुए।

Advertisement

अलग-अलग जनजातियों की संस्कृति एक साथ दिखी

जतरा में संथाल, मुंडा, हो, उरांव, खड़िया, खरवार समेत झारखंड की कई जनजातियों के कलाकार शामिल हुए। सभी अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक पहचान के साथ पहुंचे थे। किसी कलाकार की पोशाक अलग नजर आ रही थी तो किसी के पारंपरिक आभूषण लोगों का ध्यान खींच रहे थे। वाद्ययंत्रों की धुन पर कलाकारों के कदम बढ़ते रहे और रास्ते में मौजूद लोग इस सांस्कृतिक रंग को देखते रहे।

जतरा में छह झांकियां भी शामिल की गईं। इन झांकियों के जरिए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदान को दिखाया गया। इसके साथ ही झारखंड की आदिवासी परंपराओं और संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं को भी झांकियों में जगह दी गई। झांकियों ने लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और उनके योगदान की याद दिलाई।

जेल मोड़ से शुरू होकर मोरहाबादी पहुंची जतरा

भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क से शुरू हुई जतरा जेल मोड़ से आगे बढ़ी। इसके बाद करम टोली चौक होते हुए एसएसपी आवास के रास्ते मोरहाबादी की ओर रवाना हुई। पूरे रास्ते में कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां देते हुए आगे बढ़ते रहे। बड़ी संख्या में आम लोग भी जतरा को देखने के लिए रास्ते में मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन झारखंड के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने में मदद करते हैं। अपनी परंपरा, भाषा, वेशभूषा, गीत और नृत्य को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने जतरा में शामिल सभी कलाकारों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव कृपानन्द झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन, परियोजना निदेशक ITDA रांची मनीषा तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : “जहां प्रकृति पूजनीय, वही हमारा…”, आदिवासी दिवस पर क्या संदेश दे गये सीएम हेमंत… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleश्रीराम पावर प्लांट में भट्टी ब्लास्ट, 10 मजदूर झुलसे, 4 की हालत नाजुक
Next Article CM सम्राट ने बताया शिक्षा का नया रोडमैप, बोले- बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
अन्य खबरें

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.