Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कपड़े उतारे, RPF पर चलाया रेजर… अब सलाखों के पीछे एक्ट्रेस अंतरा
अन्य खबरें

कपड़े उतारे, RPF पर चलाया रेजर… अब सलाखों के पीछे एक्ट्रेस अंतरा

August 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अंतरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी इन दिनों एक ट्रेन में हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। शूटिंग के लिए सूरत जा रही अंतरा की अरावली एक्सप्रेस में आरपीएफ के जवानों से झड़प हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने एक आरपीएफ जवान पर रेजर ब्लेड से हमला करने की कोशिश की। इस घटना में आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद अंतरा को नोटिस दिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

स्लीपर का टिकट, एसी कोच में बैठने पर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 12 अगस्त का है। अंतरा बनर्जी शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह ट्रेन के एसी कोच में जाकर बैठ गईं। कुछ देर बाद इसको लेकर कोच में मौजूद यात्रियों और अंतरा के बीच बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख रेलवे कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया। टिकट कलेक्टर ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। इसके बाद आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना बोरीवली और दहानू के बीच की है। जवानों ने अंतरा से आरक्षित सीट खाली करने को कहा, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया।

Advertisement

आरोप, गुस्से में कपड़े उतारे और रेजर निकाल लिया

पुलिस के मुताबिक, समझाने के दौरान अंतरा काफी गुस्से में आ गईं। आरोप है कि उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और रेजर ब्लेड निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ जवान पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा के घायल होने की बात कही जा रही है। अंतरा को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि अंतरा ने ट्रेन के कोच से बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की तोड़ने का भी प्रयास किया। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 13 अगस्त को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

किन धाराओं में हुई कार्रवाई, नोटिस के बाद मिली जमानत

पुलिस ने अंतरा के खिलाफ सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, चोट पहुंचाने और अधिकारियों का अपमान करने जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया है। एफआईआर के बाद उन्हें पुलिस की ओर से नोटिस जारी किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस पूरे मामले में अभिनेत्री की ओर से क्या सफाई दी गई है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

टीवी से लेकर फिल्मों तक काम कर चुकी हैं अंतरा

अंतरा बनर्जी टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘द शौकीन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं। एकता कपूर के चर्चित सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के’ में भी अंतरा ने काम किया था। इस शो में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान मुख्य भूमिका में थे। अंतरा ने 2019 में यह शो छोड़ दिया था। इसके अलावा वह ‘सावधान इंडिया’, ‘लाल इश्क’ और ‘गुमराह’ जैसे टीवी कार्यक्रमों का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘बढ़ो बहू’ में उन्होंने पिंकी अहलावत का किरदार निभाया था। फिल्ममेकर लोम हर्ष की फिल्म ‘ये है इंडिया’ में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका भी निभाई थी। फिलहाल ट्रेन में हुए इस विवाद के बाद अंतरा बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पुलिस की जांच में अब यह साफ होगा कि ट्रेन में उस दिन आखिर किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और झड़प के दौरान वास्तव में क्या हुआ था।

इसे भी पढ़ें : BFCL में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article95 लाख की DMFT सड़क चंद महीनों में ही धंसी, बाबूलाल ने CM से मांगी हाईलेवल जांच
Next Article दरभंगा की एलिवेटेड रोड से ROB तक मंत्री सख्त, कल उतरेगी अफसरों की टीम

Related Posts

अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.