Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 04:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बारिश-सूखे से फसल खराब हुई तो किसानों को मिलेगा सहारा… जानें कैसे
झारखंड

बारिश-सूखे से फसल खराब हुई तो किसानों को मिलेगा सहारा… जानें कैसे

August 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : खरीफ की फसल को बारिश, सूखा, कीट प्रकोप या खराब मौसम से नुकसान होने पर किसानों को बड़ी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। इसी जोखिम से किसानों को बचाने के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को रांची के पशुपालन भवन परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ राज्य के अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों को फसल बीमा के फायदे और नामांकन की जानकारी देगा।

रथ को निबंधक, सहकारी समिति रोबिन टोप्पो, संयुक्त निबंधक जेपी शर्मा, योजना के नोडल पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी रांची और सहायक निबंधक ने संयुक्त रूप से रवाना किया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपनी फसल का बीमा करा लें।

Advertisement

धान और मक्का का होगा बीमा, 1 रुपए लगेगा टोकन शुल्क

निबंधक रोबिन टोप्पो ने बताया कि खरीफ मौसम में मुख्य रूप से धान और मक्का की फसल का बीमा कराया जा सकता है। खरीफ 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। खास बात यह है कि किसानों को नामांकन के लिए सिर्फ 1 रुपए का टोकन शुल्क देना होगा।

योजना के तहत सूखा, अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा, कीट प्रकोप और प्रतिकूल मौसम से फसल को नुकसान होने पर पात्र किसानों को नियम के अनुसार क्षतिपूर्ति दी जाती है। नुकसान की स्थिति में सहायता राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।

किसानों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 14447 और WhatsApp नंबर 7065514447 भी जारी किया गया है। किसान इन नंबरों पर योजना, नामांकन और दूसरी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते बीमा करा लें, ताकि फसल खराब होने पर आर्थिक मदद का लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें : JJMP में फिर से जान फूंकने निकला था वांटेड रामदेव, जंगल में पुलिस ने कैसे दबोचा… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBFCL में कर्मचारियों की सोच को मिला सम्मान… जानें
Next Article एक संवेदनशील नेतृत्व… जब सीएम हेमंत ने महसूस की युवाओं के दिल की धड़कन

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.