Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 04:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुमटी से घर तक फैला नशे का गंदा धंधा, पुलिस ने कैसे तोड़ा नेटवर्क… जानें
Headlines

गुमटी से घर तक फैला नशे का गंदा धंधा, पुलिस ने कैसे तोड़ा नेटवर्क… जानें

August 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ शहर में नशे का गंदा धंधा किस तरह गली-मोहल्लों तक पैर पसार रहा है, इसकी एक तस्वीर रामगढ़ में पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आई है। सुभाष चौक के पास एक छोटी सी गुमटी से शुरू हुई पुलिस की जांच जब आरोपी के घर तक पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर में अलग-अलग पैकेटों में गांजा भरकर रखा गया था। पुलिस ने गुमटी और घर से कुल 22.260 किलो गांजा बरामद किया। मौके से 20 साल के रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही आल्टो और एर्टिगा कार भी पुलिस ने जब्त कर ली।

गुमटी पर बैठा था, पुलिस को देखा तो भागने लगा

एसपी मुकेश लुनायत को सूचना मिली थी कि सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक गुमटी से नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय मो. अकरम रजा के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम जब गुमटी के पास पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक की नजर पुलिस पर पड़ गई। पुलिस के पहुंचते ही युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने भी पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रितेश कुमार, उम्र 20 वर्ष, न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ के रूप में हुई। इसके बाद गुमटी की तलाशी ली गई। यहां से पुलिस को 960 ग्राम गांजा मिला। इतनी मात्रा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम उसके घर पहुंची।

घर की तलाशी ली तो 16 पैकेट में मिला गांजा

गुमटी के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी शुरू की। यहां एक-एक कर गांजे के पैकेट बरामद होने लगे। पुलिस के मुताबिक घर से 16 अलग-अलग पैकेटों में 21.300 किलो गांजा बरामद किया गया। गुमटी से मिले 960 ग्राम गांजे को जोड़ने पर कुल बरामदगी 22.260 किलो हो गई। पुलिस की जांच अब इस बात पर टिक गई है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा आखिर आया कहां से। आरोपी इसे अकेले बेचता था या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था, इसकी पड़ताल की जा रही है।

दो कारें भी जब्त, अब सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजे की तस्करी और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली दो कारें भी जब्त की हैं। इनमें आल्टो JH-2V-2425 और एर्टिगा JH-24N-2425 शामिल हैं। वाहनों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस अब सिर्फ आरोपी को पकड़कर रुकने वाली नहीं है। जांच का अगला फोकस गांजे की पूरी सप्लाई चेन पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि माल कहां से खरीदा गया, रामगढ़ तक कैसे पहुंचा और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस मामले में जुड़े दूसरे आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।

NDPS एक्ट में केस, आरोपी जेल भेजा गया

मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में डीएसपी मुख्यालय मो. अकरम रजा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय, एसआई रोशन बाडा, बिरबल हेम्ब्रम, जॉनी कुमार, मंजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह समेत पुलिस बल शामिल रहा। रिजर्व गार्ड गुलाम खान, अजय कुमार दास, सुकुल विश्वकर्मा और रविशंकर कुमार ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें : रात में पत्नी से झगड़ा के बाद घर से निकला सिकंदर… सुबह रुला गया सब को

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीन का किया शिकार, फिर शिकंजे में आया 7 फिट का विशाल अजगर
Next Article रक्षाबंधन से पहले सीएम योगी का बड़ा तोहफा… जानें क्या

Related Posts

बिजनेस

नो सर्विस को अलविदा, 1600 सैटेलाइट के दम पर अंतरिक्ष से नेटवर्क बरसायेगा JIO

October 8, 2026
Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
Headlines

आंदोलन के अंगारों पर आंचल बिछाने वाली ‘मां’ अब सदा के लिये शांत

October 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नो सर्विस को अलविदा, 1600 सैटेलाइट के दम पर अंतरिक्ष से नेटवर्क बरसायेगा JIO

October 8, 2026

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026

राशिफल @ 08 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 8, 2026

आंदोलन के अंगारों पर आंचल बिछाने वाली ‘मां’ अब सदा के लिये शांत

October 7, 2026

“बाबा के बाद मां की छांव भी छिनी”, छलका बिलखते सीएम बेटे का दर्द

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.