Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 09:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या
झारखंड

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur : पाकुड़ रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रोड इलाके में रहने वाले लोगों और रेल यात्रियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल के सीनियर डीसीएम राहुल रंजन के निर्देश पर रेलवे परिसर में नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) चालू कर दी गई है। स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम और वार्ड पार्षद निभा देवी ने नारियल फोड़कर और रिबन काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन होते ही पहला टिकट अफजल शेख ने पाकुड़ से राजग्राम जाने के लिए कटवाया। नई मशीन के लग जाने से अब स्थानीय लोगों को टिकट के लिए मुख्य स्टेशन तक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

लंबी लाइनों और प्लेटफॉर्म पार करने के झंझट से मुक्ति

स्टेशन के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों की यह पुरानी मांग थी कि उन्हें अपने ही इलाके में टिकट काउंटर की सुविधा मिले। स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम ने बताया कि इस क्षेत्र के यात्रियों को टिकट लेने के लिए मुख्य परिसर में जाना पड़ता था, जहां लंबी कतारों में समय बर्बाद होता था। अब मालगोदाम रोड पर ही एटीवीएम लग जाने से यात्री कुछ ही पलों में खुद टिकट निकाल सकेंगे। रेलवे का मकसद यात्रियों की यात्रा को आसान और आरामदायक बनाना है, और यह कदम उसी दिशा में उठाया गया है।

auto

9 वार्डों और 20 पंचायतों के मुसाफिरों को सीधा फायदा

वार्ड पार्षद निभा देवी ने बताया कि इस सुविधा की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मशीन के चालू होने से पाकुड़ नगर परिषद के लगभग 9 वार्डों और आसपास की करीब 20 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें प्लेटफॉर्म पार करके मुख्य टिकट काउंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए हावड़ा मंडल के रेल अधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल, सीटीआई अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, राजू कुमार, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय और सचिव राणा शुक्ला समेत कई रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
Next Article गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Headlines

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026

भट्ठी की तपिश में भूल गए थे सेहत, BFCL ने टटोली 70 कर्मियों की नब्ज

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.