Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल
Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी के कड़े नियमों और पाबंदियों का सरेआम मजाक बनाया जा रहा है। जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा होता है, तब दामोदर की छाती चीरकर बालू का अवैध धंधा पूरी रफ्तार पकड़ लेता है। सिरका, अरगड्डा और बुंडू के घाटों से हर रोज तड़के चार बजे बालू से लदे ट्रैक्टरों का काफिला निकलता है। हैरानी की बात यह है कि ये ट्रैक्टर किसी सुनसान पगडंडी से नहीं, बल्कि रामगढ़ थाना के ठीक बगल से सीना तानकर शहर के भीतर दाखिल होते हैं। सुबह आठ बजे तक चलने वाला यह खुला खेल जिले की पुलिस और खनन महकमे की मुस्तैदी के सारे दावों की हवा निकाल रहा है।

थाने की नाक के नीचे से खेल, फिर भी गश्ती दल बेखबर

अंधेरे का फायदा उठाकर शुरू होने वाला यह खेल सुबह होते-होते पूरी तरह बेखौफ हो जाता है। स्थानीय बाशिंदों की मानें तो भोर के वक्त बालू लदे ट्रैक्टरों की कतारें आम हो चुकी हैं। यह सवाल हर किसी की जुबान पर है कि आखिर 24 घंटे अलर्ट रहने का दावा करने वाली पुलिस को थाने की दीवार से सटकर गुजरते दर्जनों ट्रैक्टर क्यों नहीं दिखते। अगर इन गाड़ियों के पास वैध चालान और जरूरी कागजात हैं, तो दिन के उजाले में इनकी जांच क्यों नहीं की जाती। और अगर यह सब अवैध है, तो फिर खाकी की खामोशी मिलीभगत के गंभीर आरोपों को हवा दे रही है। शहर में गश्त लगाने वाली गाड़ियां भी इस दौरान सड़कों पर होती हैं, लेकिन उनकी नजरें इन ट्रैक्टरों पर कभी नहीं पड़ती।

हादसों से भी नहीं जागा महकमा, लोगों में भारी गुस्सा

अभी कुछ ही दिन पहले नई सराय के पास इसी तरह अंधाधुंध दौड़ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद भी न तो रफ्तार पर लगाम लगी और न ही अवैध ढुलाई का यह धंधा थमा। सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्गों और स्कूल जाने की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए ये बेकाबू ट्रैक्टर साक्षात यमराज बनकर सड़कों पर दौड़ते हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच का जो पुराना रटा-रटाया भरोसा दिया था, वह अब ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है।

कागजात खंगालने और साठगांठ की जांच की उठी मांग

शहर के लोगों ने अब जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से आर-पार की जांच की मांग उठाई है। लोगों का साफ कहना है कि घाट से लेकर शहर के गोदामों तक चलने वाले इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाए। तड़के निकलने वाले एक-एक ट्रैक्टर को रोककर उसके बालू के स्रोत, खनन की अनुमति और परिवहन चालान की कड़ी जांच होनी चाहिए। साथ ही इस बात की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है कि बालू माफिया को किसका संरक्षण हासिल है और थाने के पास से बिना रोक-टोक गुजरने की छूट उन्हें किस कीमत पर मिल रही है।

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…
Next Article 85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.