Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 10:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव
Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुख्य सचिव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के तमाम डीएम और पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक हाई लेवल बैठक की। बैठक में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रशासन के इकबाल से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। कानून का राज हर हाल में दिखना चाहिए और इसका असर सीधे जमीन पर नजर आना चाहिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि सुस्त और लापरवाह अफसरों की अब खैर नहीं होगी। जो पुलिस अधिकारी काम में कोताही बरतेंगे या जिनका परफॉर्मेंस खराब रहेगा, उन्हें तुरंत पद से हटाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अफसर दफ्तर छोड़ फील्ड में उतरें, रात में भी जिलों में रुकना होगा

मुख्य सचिव ने पुलिस कप्तानों को हिदायत दी कि वे सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि असली लीडर बनकर फील्ड में उतरें और अपने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की खुद कमान संभालें। उन्होंने कहा कि पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर लगातार दौड़ती नजर आनी चाहिए और संवेदनशील जगहों पर तुरंत चेकपोस्ट बनाकर जांच शुरू की जाए। जमीनी हकीकत परखने के लिए अब मुख्यालय स्तर के बड़े पुलिस अफसरों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये सीनियर अफसर जिलों का दौरा करेंगे और वहीं रात भी बिताएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की असल तस्वीर सामने आ सके। इस दौरान मुख्य सचिव ने जमुई पुलिस की हालिया मुस्तैदी की तारीफ करते हुए बाकी जिलों को भी उसी तेजी से काम करने को कहा।

Advertisement

त्योहारों पर गड़बड़ी फैलाने वालों और अफवाहबाजों पर कसेगा शिकंजा

आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी डीएम और एसपी को अपने-अपने इलाकों में लोकल खुफिया तंत्र को पूरी तरह एक्टिव रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा में रत्ती भर भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की नीयत से फैलाई जाने वाली फर्जी खबरों और अफवाहों पर पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उन पर फौरन कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। बैठक के आखिर में उन्होंने सभी कप्तानों और कलेक्टर्स को साफ कर दिया कि उनकी कुर्सी अब उनके काम, जनता से मिलने वाले फीडबैक और इलाके में दिखने वाले अमन-चैन पर ही टिकी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…
Next Article सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

Related Posts

Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
बिहार

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.