Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 03:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोकेशन से SOS तक, अब बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर रखेगा जियोशील्ड
Headlines

लोकेशन से SOS तक, अब बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर रखेगा जियोशील्ड

September 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Mumbai : बच्चे स्कूल या खेलने के लिए घर से बाहर हों, या फिर घर के बुजुर्ग अकेले बाजार निकले हों, उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता अब काफी हद तक कम हो सकेगी। रिलायंस जियो ने परिवार की डिजिटल और फिजिकल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया सुरक्षा समाधान जियोशील्ड लॉन्च किया है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों और बुजुर्गों की लोकेशन ट्रैक करने के साथ-साथ आपात स्थिति में तुरंत एसओएस अलर्ट पा सकेंगे।

घर बैठे फोन की बैटरी से लेकर स्क्रीन टाइम तक पर पूरा कंट्रोल

जियोशील्ड की मदद से माता-पिता अपने फोन पर ही देख सकेंगे कि उनके बच्चे या बुजुर्ग इस वक्त कहां हैं। अगर फोन की बैटरी खत्म होने वाली होगी, तो इसका अलर्ट भी तुरंत मिल जाएगा। बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए इसमें खास टूल्स जोड़े गए हैं। माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि बच्चा फोन पर कौन से ऐप्स चला सकता है, किन नंबरों पर बात कर सकता है और दिनभर में स्क्रीन पर कितना समय बिताएगा। जरूरत पड़ने पर बुजुर्ग माता-पिता की देखरेख और आपातकालीन मदद के लिए भी यह सिस्टम बेहद मददगार साबित होगा।

Advertisement

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए Jio ने लॉन्च किया JioShield!
रियल-टाइम लोकेशन और SOS अलर्ट
स्क्रीन टाइम और ऐप कंट्रोल
₹1,000 की सालाना मेंबरशिप पर मिल रहे ₹1,000 के रिचार्ज वाउचर#JioShield #RelianceJio #ChildSafety #FamilyProtection #TechNews #LatestNews #NewsSamvad pic.twitter.com/dfoK5MmNXx

— News Samvad (@newssamvaad) September 28, 2026

फोन में ऐसे करेगा काम, आसान है पूरा सेटअप

इस सुरक्षा फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका काफी सीधा रखा गया है। इसके लिए माता-पिता को अपने स्मार्टफोन में जियोथिंग्स ऐप डाउनलोड करना होगा, जबकि बच्चे या बुजुर्ग के फोन में जियोशील्ड ऐप इंस्टॉल करना पड़ेगा। दोनों फोन आपस में जुड़ते ही पेरेंट्स अपने फोन से ही लोकेशन, ऐप यूसेज और कॉन्टैक्ट लिस्ट जैसी सभी जरूरी चीजों को कंट्रोल और मॉनिटर कर सकेंगे।

सालगिरह ऑफर में प्रभावी रूप से फ्री, मिलेंगे कई अतिरिक्त फायदे

जियोशील्ड की सालाना मेंबरशिप की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जो महीने के हिसाब से लगभग 83 रुपये बैठती है। अपनी दसवीं सालगिरह के मौके पर कंपनी ग्राहकों को 1,000 रुपये के जियो रिचार्ज वाउचर वापस दे रही है, जिससे यह सर्विस ग्राहकों के लिए प्रभावी रूप से बिल्कुल मुफ्त हो जाती है। इसके अलावा 4,000 रुपये की कीमत वाला 12 महीने का कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन और 28 दिनों का अनलिमिटेड 5G अपग्रेड भी साथ मिलेगा।

कंपनी 100-100 रुपये के कुल 10 रिचार्ज वाउचर देगी, जिन्हें 399 रुपये या उससे अधिक के अनलिमिटेड 5G प्लान रिचार्ज पर भुनाया जा सकता है। यह ऑफर 26 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बच्चे या बुजुर्ग के पास एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाला फोन और उसमें एक्टिव जियो सिम होना जरूरी है। वहीं, पेरेंट्स के लिए जियोथिंग्स ऐप अभी एंड्रॉयड पर लाइव है और आईफोन यूजर्स के लिए यह 1 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : धनघटा घाटी के पास खराब हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर, तड़पकर चालक ने तोड़ा दम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल
Next Article IIIT रांची के सक्षम को 1.25 Cr का पैकेज, लगन से बदल डाली तकदीर की लकीरें

Related Posts

अन्य खबरें

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026
Headlines

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026
झारखंड

IIIT रांची के सक्षम को 1.25 Cr का पैकेज, लगन से बदल डाली तकदीर की लकीरें

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026

IIIT रांची के सक्षम को 1.25 Cr का पैकेज, लगन से बदल डाली तकदीर की लकीरें

September 28, 2026

लोकेशन से SOS तक, अब बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर रखेगा जियोशील्ड

September 28, 2026

तुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.