Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 12:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धनघटा घाटी के पास खराब हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर, तड़पकर चालक ने तोड़ा दम
Headlines

धनघटा घाटी के पास खराब हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर, तड़पकर चालक ने तोड़ा दम

September 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोयला लदे ट्रेलर के चालक की जान चली गई, जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब धनघटा घाटी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर सड़क पर पहले से खराब खड़े एक हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह चकनाचूर होकर लोहे के मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंतर्गत सीकरी निवासी 28 वर्षीय चालक धीरंजन साव केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

गैस कटर की गैस खत्म होने से थमा रेस्क्यू, चालक ने तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे राहत कर्मियों ने केबिन में फंसे धीरंजन को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फौरन रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लोहे को काटने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया, लेकिन ऐन मौके पर कटर की गैस खत्म हो गई। गैस खत्म होने से राहत कार्य अचानक बीच में ही रुक गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद सिमरिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल उपचालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

Advertisement

सड़क किनारे शव रखकर 20 लाख मुआवजे की मांग

घटना के बाद सुबह मृतक चालक के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को सड़क के किनारे रख दिया और पीड़ित परिवार के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे की मांग शुरू कर दी। परिजनों का कहना था कि जब तक उचित मुआवजा और मदद का ठोस भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वे शव को उठने नहीं देंगे। हालांकि परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए सड़क पर जाम नहीं लगाया और यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया के अंचलाधिकारी (सीओ) गौरव कुमार राज और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पर लगातार बातचीत कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है ताकि जल्द से जल्द सहमति बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें : मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article तुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल

Related Posts

Headlines

तुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल

September 28, 2026
Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल

September 28, 2026

धनघटा घाटी के पास खराब हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर, तड़पकर चालक ने तोड़ा दम

September 28, 2026

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.