Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 04:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस
Headlines

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है। राजधानी में होने वाले इस बड़े क्रिकेट मुकाबले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मैच के दिन शहर में ट्रैफिक जाम न लगे और स्टेडियम में दर्शक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकें, इसे लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक हाईलेवल बैठक हुई। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस कप्तान राकेश रंजन समेत जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जेएससीए के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का साफ एजेंडा था कि शहर में सुरक्षा ऐसी हो कि परिंदा भी पर न मार सके और खेल प्रेमियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

दोपहर 3 बजे से खुलेगा गेट, बिना टिकट जमावड़े पर रोक

प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस दर्शकों की कतार और स्टेडियम के बाहर जुटने वाली भीड़ को संभालने पर है। डीसी ने सख्त हिदायत दी है कि दोपहर 3 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी, लेकिन स्टेडियम के आसपास उन लोगों को बिल्कुल नहीं रुकने दिया जाएगा जिनके पास वैध टिकट नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि मैच के दिन टिकट न होने के बावजूद हजारों की संख्या में युवा स्टेडियम के बाहर डेरा डाल लेते हैं, जिससे बेवजह अफरा-तफरी मचती है। इस बार पुलिस ऐसे जमावड़े को तुरंत हटाएगी। दर्शकों को उनके टिकट पर लिखे तय गेट से ही कतार में लगकर अंदर भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी।

Advertisement

प्रतिबंधित सामान लेकर न जाएं दर्शक, पार्किंग का रखें ध्यान

मैच देखने आ रहे क्रिकेट प्रेमियों से प्रशासन ने अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचकर अपनी-अपनी कतार में लग जाएं ताकि ऐन वक्त पर धक्का-मुक्की न हो। स्टेडियम के भीतर सुरक्षा कारणों से कई चीजों पर पाबंदी रहेगी, इसलिए दर्शक कोई भी प्रतिबंधित सामान जैसे पानी की बोतलें, सिक्के, बैग या नुकीली चीजें लेकर न आएं। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि दर्शकों को अपने वाहन केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने होंगे। सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाएगा। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष रूट चार्ट बनाने पर भी सहमति बनी, ताकि उस दिन धुर्वा और आसपास के इलाकों में आम लोगों को जाम के झाम से न जूझना पड़े।

विभागों में तालमेल रहे दुरुस्त, रांची की साख का सवाल

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों और जेएससीए पदाधिकारियों से कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है और इससे पूरे देश-दुनिया में राँची की पहचान जुड़ी है। सभी विभाग आपस में पूरा तालमेल रखें और मैच से जुड़े सभी जरूरी काम तय समयसीमा के भीतर पूरे कर लें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, सदर एसडीएम कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण के अलावा जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और सचिव सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें : मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIIIT रांची के सक्षम को 1.25 Cr का पैकेज, लगन से बदल डाली तकदीर की लकीरें
Next Article शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

Related Posts

Headlines

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
Headlines

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026
झारखंड

IIIT रांची के सक्षम को 1.25 Cr का पैकेज, लगन से बदल डाली तकदीर की लकीरें

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खिलाड़ियों के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता, CRPF से रेलवे तक बंपर भर्ती

September 28, 2026

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.