Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 09:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा
झारखंड

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : कोयलांचल की धरती रामगढ़ में अध्यात्म और भक्ति का बड़ा समागम होने जा रहा है। शहर के रामगढ़ जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट में आगामी 4 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होगी। रुंगटा परिवार की ओर से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 10 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि इस सात दिवसीय आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना और आपसी भाईचारे का माहौल बनेगा। शहर में इस भव्य धार्मिक उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भव्य कलश यात्रा से होगी अनुष्ठान की शुरुआत

तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए रुंगटा समूह के अधिकारियों ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह कार्यक्रम का आगाज बेहद भव्य तरीके से होगा। सुबह 9:30 बजे प्रणीत टावर्स स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल रामगढ़ जिमखाना क्लब पहुंचेगी। कलश स्थापना के बाद इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से कथावाचन शुरू होगा। पूरे सप्ताह रोजाना दोपहर 3:00 बजे से कथा चलेगी और शाम 7:30 बजे कथा विश्राम के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Advertisement

16 साल की उम्र से कथा कह रहे हैं आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को वृंदावन धाम के प्रख्यात संत आचार्य श्री मृदुल कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनने का अवसर मिलेगा। आचार्य श्री ने महज 16 वर्ष की उम्र में ही श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू कर दिया था। अपनी मधुर शैली और सरल व्याख्या से वे देश और दुनिया के लाखों लोगों को भक्ति के मार्ग से जोड़ चुके हैं। रामगढ़ में उनके आगमन को लेकर लोग काफी उत्सुक हैं।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील

प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे जिले और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पहुंचकर इस अमृत वर्षा का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पंडाल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान महाप्रबंधक प्रकाश झा, एस. चटर्जी और पल्लवी सिन्हा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रसंगों पर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे पंडाल का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।

इसे भी पढ़ें : वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त
Next Article 126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

Related Posts

Headlines

126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

October 2, 2026
Headlines

वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

October 2, 2026
Headlines

जयंती पर याद किये गये ‘बापू’, गवर्नर और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

October 2, 2026

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026

वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

October 2, 2026

जयंती पर याद किये गये ‘बापू’, गवर्नर और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

गंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.